दोस्ती में आई दरार! शो से बाहर आते ही Siwet Tomar ने Prince Narula पर साधा निशाना, रोडीज जज को बताया धोखेबाज

रियलिटी शो ‘The 50’ से बाहर होने के बाद Siwet Tomar ने अपने एक पोस्ट से हलचल मचा दी है. शो में Prince Narula के करीबी माने जाने वाले Siwet ने इशारों-इशारों में उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया, जिसके बाद फैंस हैरान रह गए.

( Image Source:  instagram-@princenarula )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 6 March 2026 9:48 AM IST

रियलिटी शो ‘The 50’ में गेम जितना दिलचस्प होता जा रहा है, उतना ही कंटेस्टेंट्स के रिश्तों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो से बाहर हुए शिवेत तोमर के इविक्शन ने सबको हैरान कर दिया. खास बात यह रही कि शो में प्रिंस नरूला के साथ उनकी मजबूत दोस्ती मानी जाती थी.

शो से निकलने के बाद शिवेत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर प्रिंस को धोखेबाज कहा. अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या यह सिर्फ गेम की रणनीति का असर है या फिर सच में दोनों की दोस्ती में दरार पड़ गई है?

शिवेत तोमर हुए शो से बाहर

शो के हालिया एपिसोड में शिवेत तोमर का नाम भी इविक्शन लिस्ट में सामने आया. जहां रजत की टीम ने ऐसा गेम खेला कि प्रिंस की अलायंस से एक नहीं चार लोग शो से बाहर हो गए. प्रिंस और शिवेत की बॉन्डिंग पहले से ही स्ट्रॉन्ग थी, लेकिन अब इस रिश्ते में दरार आती दिख रही है. 

शिवेत ने प्रिंस पर लगाया धोखे का इल्जाम

शो से बाहर आने के बाद शिवेत ने अपने इंस्टाग्राम पर नाराजगी जताई. उन्होंने एक वीडियो शेयर किया और इशारों-इशारों में धोखे की बात कही. जहां वीडियो के कैप्शन में लिखा ' सबसे ज्यादा दुख तब होता है जब अपने ही लोग धोखा देते हैं.' साथ ही, उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा ' पहली प्रायोरिटी?' दरअसल प्रिंस हमेशा कहते थे कि शिवेत उन्हें वोटिंग में सबसे पहले रखते हैं. उनके इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वह शो में हुई चीजों से वह काफी नाराज हैं.

क्या प्रिंस को शिवेत ने किया अनफॉलो?

इविक्शन के बाद दोनों के रिश्तों में दूरी भी देखने को मिली. खबर है कि Siwet Tomar ने सोशल मीडिया पर Prince Narula और Yuvika Chaudhary को अनफॉलो कर दिया है. ‘The 50’ में आए इस बड़े ट्विस्ट के बाद अब दर्शकों की नजरें आने वाले एपिसोड्स पर टिकी हैं. फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि Prince Narula की टीम इस झटके के बाद गेम में वापसी कैसे करती है.

Similar News