Vijay की हार सुनते ही फैन ने काटा गला! अस्पताल में जारी इलाज; अफवाहों से परेशान महिला फैन जहर पीने को तैयार
तमिलनाडु चुनाव के बीच थलपति विजय के एक फैन ने हार की अफवाह से डरकर आत्महत्या की कोशिश कर ली. हालांकि शुरुआती रुझानों में विजय की पार्टी TVK को बढ़त मिलती दिख रही है.
इस बार तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में फिल्मी दुनिया के मशहूर सुपरस्टार थलपति विजय (Vijay) भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. विजय लगभग 36 साल से लगातार फिल्में बना रहे हैं. उन्होंने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनके लाखों-करोड़ों दीवाने फैंस हैं. चुनाव प्रचार के दौरान उनकी रैलियों और रोड शो में इतनी भारी भीड़ उमड़ती थी कि देखने वाले हैरान रह जाते थे. लोग उन्हें देखने के लिए दूर-दूर से आते थे. लेकिन चुनाव के नतीजे आने से पहले ही एक दुखद घटना हो गई. विजय के एक समर्थक ने अपनी जान देने की कोशिश कर दी. उस फैन को डर था कि कहीं उसके हीरो विजय की पार्टी टीवीके (तमिलनाडु वेट्री कज़गम) इस चुनाव में हार न जाए.
इस फैन का नाम महेंद्रन है,वह 28 साल का युवक है और तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले का रहने वाला है. टीवी9 तमिल की रिपोर्ट के अनुसार, महेंद्रन ने कुछ अफवाहों पर पूरा यकीन कर लिया. उन अफवाहों में यह कहा जा रहा था कि विजय की नई पार्टी टीवीके इस चुनाव में बुरी तरह हार जाएगी. इस अफवाह से महेंद्रन बहुत घबराया हुआ था. मतगणना शुरू होने से पहले ही उसने अपनी जान देने का फैसला कर लिया.
अचानक काटा गला
महेंद्रन अपने घर के बाहर खड़ा था. अचानक उसने अपने हाथ में पकड़े चाकू से अपने गले पर वार कर दिया. आसपास खड़े लोगों ने तुरंत उसे रोक लिया. वे लोग उसे फौरन कृष्णागिरी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले गए. डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया है. पुलिस की जांच में पता चला कि मतगणना से पहले कृष्णागिरी इलाके में टीवीके की हार की अफवाहें तेजी से फैल रही थी. महेंद्रन इन अफवाहों से बहुत परेशान हो गया था और इसी तनाव में उसने यह कदम उठा लिया.
विजय न जीते तो दे देंगे जान
बता दें कि विजय एक बड़े सुपरस्टार है और साउथ के लोग उन्हें बेहद मानते हैं. एक महिला फैन का भी वीडियो सामने आया जिसमें उसने दावा किया कि अगर विजय न जीते तो वह जहर पी लेंगे. वायरल वीडियो में महिला कहती है, 'विजय के अलावा, अगर स्टालिन फिर से CM बनते हैं, तो मैं और मेरा बच्चा ज़हर पी लेंगे. सिर्फ इतना ही नहीं वह अपने बच्चे को भी जहर देने को तैयार है. अब तक मुझे लगता था कि ये लोग बस कुछ फैंस का झुंड हैं. लेकिन अब मुझे एहसास हो रहा है कि ये तो ऐसे ज़ॉम्बी हैं जिनमें न तो कोई प्रगतिशील सोच है और न ही कोई सहनशीलता.
चुनावी रुझान अच्छे
मतगणना के शुरुआती रुझानों में थलपति विजय की पार्टी टीवीके को शानदार बढ़त मिलती दिख रही है. टीवीके 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा में 112 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं एडीएमके गठबंधन करीब 75 सीटों पर और डीएमके गठबंधन 50 सीटों पर आगे है. हालांकि ये सिर्फ शुरुआती रुझान हैं और अंतिम नतीजे थोड़े अलग भी हो सकते हैं, लेकिन अभी की तस्वीर साफ है कि तमिलनाडु में सत्ता बदलने वाली है. अगर ये रुझान बने रहे तो थलपति विजय अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं. वहीं विजय के घर में इस समय जश्न का माहौल है तृषा कृषणन भी उनके घर पहुंची है.