Bigg Boss फेम Baseer Ali ने कर दी बुरी तरह से कैमरामैन की पिटाई, सड़क पर जमा हो गई भीड़; Video Viral

प्रिंस नरूला की पार्टी में एक कैमरामैन द्वारा महिला कंटेस्टेंट्स पर आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद बसीर अली भड़क गए। देखते ही देखते मामला बहस से हाथापाई में बदल गया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

( Image Source:  Instagram: baseer_bob )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

बीते रविवार रात एक्टर बसीर अली (Baseer Ali) रियलिटी शो स्टार प्रिंस नरूला की ऑर्गनाइज एक पार्टी में शामिल हुए थे. यह पार्टी प्रिंस नरूला के नए रेस्टोरेंट की ओपनिंग के मौके पर रखी गई थी.  पार्टी के दौरान माहौल अचानक खराब हो गया. स्प्लिट्सविला 16 के कुछ कंटेस्टेंट भी वहां मौजूद थे, जिनमें दीप्तांशु सैनी, सौंदर्या शेट्टी, ज़लक गोहिल, कायरा आदि शामिल थे. खबरों और सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, एक कैमरामैन (पैपराज़ी) इन कंटेस्टेंट के साथ अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा था.

महिलाओं पर अश्लील इशारे और ताने मार रहा था, जिससे वे बहुत असहज महसूस कर रही थीं. जब ये लड़कियां और प्रतियोगी परेशान हुए, तो उन्होंने बसीर अली को इस बात की जानकारी दी. बसीर अली तुरंत उनके साथ खड़े हो गए और उन्हें बाहर निकलने में मदद करने लगे. लेकिन कैमरामैन ने रुकने के बजाय उन्हें और चिढ़ाना शुरू कर दिया. बाहर निकलते समय जब बसीर अपनी कार की तरफ जा रहे थे, तब कैमरामैन ने उन पर गालियां देना शुरू कर दीं.

कैमरामैन की पकड़ ली गर्दन

इस बात से गुस्सा होकर बसीर अली और उस कैमरामैन के बीच बहस शुरू हो गई, जो जल्दी ही हाथापाई में बदल गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि बसीर ने कैमरामैन की गर्दन पकड़ ली और उसे पीटा. यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया. रेडिट और एक्स हैंडल पर लोग इस घटना के बारे में डिटेल से बता रहे हैं. एक पोस्ट में लिखा गया कि जिस व्यक्ति ने सबसे पहले वीडियो पोस्ट किया था, उसने कुछ ही मिनटों बाद उसे डिलीट कर दिया. मीडिया के एक दोस्त ने यह वीडियो शेयर किया. पार्टी में कई बड़े सितारे भी मौजूद थे, जैसे हामिद बरकजी, रफ्तार, शिव ठाकरे और अन्य.

किसी ने नहीं किया बीच बचाव 

हालांकि अफसोस की बात है कि किसी ने भी दोनों के बीच लड़ाई को रोकने की कोशिश नहीं की. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, नेटिज़न्स ने बसीर अली का खूब स्पोर्ट शुरू कर दिया. कई लोगों ने लिखा, 'अगर ये बात सच्ची है तो बसीर को बहुत बधाई. अपनी महिला दोस्तों और सहकर्मियों के लिए खड़े होना सही काम है.' एक अन्य ने कहा, 'पैपराज़ी अक्सर महिलाओं के साथ बहुत घटिया बर्ताव करते हैं. अश्लील टिप्पणियां और यौन इशारे करना उनकी आदत बन गई है. कुछ लोगों का कहना है कि बसीर ने जो किया, वो सही किया. कमज़ोर लोगों का महिमामंडन बंद होना चाहिए..बसीर को पूरा सम्मान. 

Similar News