व्हाइट साड़ी-डीप ब्लाउज पहन Sofia Ansari ने किया इंटरनेट हैंग, अदाएं देख मदहोश फैंस, VIDEO पर 8 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Sofia Ansari का वीडियो फिर से वायरल हो रहा है. व्हाइट साड़ी और डीप नेक ब्लाउज में उनका ग्लैमरस अंदाज देखते ही बन रहा है.;

( Image Source:  instagram-@sofia9__official )
Edited By :  हेमा पंत
Updated On : 17 Feb 2026 5:52 PM IST

सोशल मीडिया सेंसेशन सोफिया अंसारी एक बार फिर अपने लेटेस्ट वीडियो से इंटरनेट पर छा गई हैं. इस बार उन्होंने फिल्म धुरंधर के चर्चित गाने शरारत पर डांस कर फैंस को दीवाना बना दिया. व्हाइट और ब्लू शेड की साड़ी में उनका अंदाज इतना ग्लैमरस दिखा कि वीडियो अपलोड होते ही वायरल हो गया.

इस वीडियो में सोफिया बार-बार अपना पल्लू संभालते नजर आ रही हैं, जिसे देख फैंस मदहोश हो गए हैं. सोफिया के इस वीडियो पर महज कुछ दिनों में मिलियन्स से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. 

क्या आपने देखा सोफिया अंसारी का साड़ी लुक?

इस रील में सोफिया ने हल्के रंग की साड़ी के साथ डीप नेक सीक्वेन ब्लाउज पहना है, जो उनके पूरे लुक को बोल्ड टच दे रहा है. गले में स्टाइलिश नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स ने आउटफिट को और निखार दिया. कैमरे के सामने उनका कॉन्फिडेंस और एक्सप्रेशंस साफ झलक रहे हैं.

बार-बार गिर रहा सोफिया का पल्लू

वीडियो के दौरान कई बार उनका पल्लू फिसलता नजर आता है, जिसे वह मुस्कुराते हुए संभालती दिखती हैं. यही नैचुरल मोमेंट्स फैंस को और ज्यादा अट्रैक्ट कर रहे हैं.

8 मिलियन से ज्यादा व्यूज

इस क्लिप को अब तक 8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. 20 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में तारीफों की लाइन लगी हुई है. कोई उन्हें “बॉम” बता रहा है तो कोई “ब्यूटीफुल एंजेल” कहकर प्यार लुटा रहा है. कुल मिलाकर, व्हाइट साड़ी और डीप ब्लाउज में सोफिया का यह अंदाज इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है और फैंस उनकी अदाओं पर फिदा होते नजर आ रहे हैं.

कौन है सोफिया अंसारी?

सोफिया अंसारी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. सोफिया की हर पोस्ट कुछ ही घंटों में लाखों-करोड़ों व्यूज बटोर लेती है. यही वजह है कि वह डिजिटल दुनिया की सबसे चर्चित इंफ्लुएंसर्स में गिनी जाती हैं.

Similar News