Rise & Fall 2 में शहजाद पूनावाला के साथ हुआ कांड, जानें पूर्व BJP प्रवक्ता कितने करोड़ के हैं मालिक
Rise & Fall 2’ में शहजाद पूनावाला के साथ हुई हाथापाई ने शो की कहानी को नया मोड़ दे दिया. विवाद के बाद अब उनकी अनुमानित नेट वर्थ को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है. शहजाद पूनावाला साल भर में 46 करोड़ से 65 करोड़ रुपये तक कमाते हैं.
Rise & Fall Season 2 इन दिनों काफी वायरल हो रहा है. शो में बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता शहजाद पूनावाल भी हैं, जो काफी लाइमलाइट में हैं. तीसरे एपिसोड में खेल अचानक ऐसा मोड़ लेता है, जिसकी शायद किसी ने उम्मीद नहीं की थी. कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और गेम को लेकर शुरू हुई बहस इतनी बढ़ गई कि शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर आमने-सामने आ गए.
जहां सिवेत ने शहजाद को पकड़कर नीचे धकेल दिया, जिससे उनके कपड़े फट गए और उन्हें चोट भी लगी. इसके कारण सिवेत को शो से बाहर कर दिया गया. ऐसे में लोग उनके राजनीतिक सफर के साथ-साथ यह भी जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी कमाई कितनी है. शहजाद पूनावाला की नेटवर्थ ₹46 करोड़ से ₹65 करोड़ के बीच है.
कौन हैं शहजाद पूनावाला?
instagram-@shehzadpoonawalla
instagram-@shehzadpoonawalla
शहजाद पूनावाला राजनीति के साथ-साथ कानून के पेशे से भी जुड़े रहे हैं. उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने बीजेपी का रुख किया और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी संभाली. टीवी पर होने वाली राजनीतिक बहसों में भी शहजाद लगातार अपनी मौजूदगी दर्ज कराते रहे हैं. हाल के दिनों में बीजेपी छोड़ने की खबरों को लेकर भी उनका नाम सुर्खियों में रहा.
कितनी है शहजाद पूनावाला की नेटवर्थ
शहजाद पूनावाला की कमाई और संपत्ति को लेकर भी अक्सर चर्चा होती रहती है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 55 लाख से 70 लाख डॉलर यानी लगभग 46 करोड़ से 65 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
कहां-कहां से होती है कमाई?
शहजाद पूनावाला की महीने की कमाई कितनी है, इसका कोई ऑफिशियल डेटा पब्लिकली सामने नहीं आया है. हालांकि, मीडिया में मौजूद जानकारियों के मुताबिक उनकी इनकम के कई सोर्स हो सकते हैं. इनमें वकालत के साथ टीवी डिबेट्स में शामिल होना, सोशल इवेंट में बतौर वक्ता जाना और अलग-अलग प्रोफेशनल असाइनमेंट शामिल हैं. इसके अलावा मीडिया और सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता से होने वाली संभावित कमाई को लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रही है.