सामने-सामने चीटिंग कर रहे हो... Rise and fall 2 में मनीश कश्यप से भिड़ीं प्रियंका चौधरी, तेज प्रताप भी बहस में कूदे, वीडियो वायरल
राइज एंड फॉल 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान बढ़ता नजर आ रहा है. वायरल वीडियो में प्रियंका चहर चौधरी और मनीष कश्यप की तीखी बहस देखने को मिलती है. प्रियंका मनीष पर चीटिंग का आरोप लगाती हैं, तो मनीष पलटकर जवाब देते हैं. वहीं तेज प्रताप भी मनीष से भिड़ते नजर आते हैं. इन झगड़ों के बीच शहजाद घर छोड़ने की बात करते हैं.
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कंटेस्टेंट प्रियंका चहर चौधरी और मनीष कश्यप आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका ऊपर हैं, जबकि मनीष बेसमेंट में होते हैं. प्रियंका चिल्लाते हुए कहती हैं, “शर्म करो मनीष, सामने-सामने चीटिंग कर रहे हो. तुम सही जगह पर हो.”
इस पर रिएक्ट करते हुए मनीष कहते हैं, “प्रियंका जी, मैं नीचे रहूं या ऊपर, लेकिन मैं अपने मजदूरों के साथ गद्दारी नहीं कर सकता.” इसके बाद प्रियंका और नाराज हो जाती हैं और कहती हैं, “मनीष जी पता है तुम्हारी प्रॉब्लम क्या है? मनीष जी, आपका दिमाग भी बेसमेंट की तरह घुटनों में है.”
इसके बदले में मनीष कहते हैं, “आप इज्जत के साथ नहीं बात कर रही हैं, आप पर्सनल जा रही हैं मैडम. आप पर्सनल जाइएगा, जो आपको बुरा लगेगा. आपके जैसा मैं बातें नहीं कर सकता. आपका दिमाग भेजे में है. प्रियंका जी प्लीज, मैं रिक्वेस्ट कर रहा हूं.”
इसके बाद मनीष कहते हैं कि प्रियंका जी को वह अच्छा समझते थे, लेकिन नागिन ने कुछ ऐसी बातें बोलीं जो कहीं न कहीं उन्हें बुरा लगा. उन्होंने कहा कि प्रियंका बड़ी एक्ट्रेस हैं और उन्हें इस चीज का ख्याल रखना चाहिए कि सामने वाले को क्या बोलना है और क्या नहीं बोलना है. वहीं, इसके बाद मनीष को शांत कराया जाता है.
राज और तेज प्रताप भी बहस में कूदे
इसके बाद राज ग्रोवर बीच में इंटरप्ट करते हुए कहते हैं, “ये आपका यूट्यूब चैनल नहीं है, न्यूज चैनल नहीं है. राइज एंड फॉल खेलने आए हो, वो खेलो. पीछे बैठो जाके.” वीडियो की शुरुआत में तेज प्रताप भी भड़के नजर आते हैं और गुस्से में चीखते हुए कहते हैं, “नहीं, हम नहीं बनेंगे.” करण पटेल कहते हैं, “नहीं, ओके हैं.” फिर इसके बाद मनीष और प्रियंका की जुबानी जंग की शुरुआत होती है.
इसके बाद नेक्स्ट एपिसोड का एक क्लिप दिखाया जाता है, जिसमें मनीष कहते हैं, “मैंने अपने जीवन में बहुत स्ट्रगल किया है. मैं गांव में रहता हूं, सड़कों पर रहता हूं.” इस पर काउंटर करते हुए तेज प्रताप कहते हैं, “आप जब सड़क पर रहते हैं, ग्राउंड पर रहते हैं तो आप हवाई जहाज से क्यों आए? आप ट्रेन से क्यों नहीं आए?”
इसके जवाब में मनीष कहते हैं, “लोगों ने मुझे उस लायक बनाया है. मैं चांदी का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुआ हूं.” तो तेज गुस्से में कहते हैं, “वो हम लोग भी नहीं हुए हैं.” कनवरसेशन यहीं नहीं रुकता. मनीष कह देते हैं, “तेजू भइया, आप दो-दो चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए हैं.”
प्रियंका ने तेज से पूछा- किसको बचा रहे हो?
फिर बेडरूम का सीन आता है और प्रियंका तेज से पूछती हैं, “तेज जी, आप किसको बचा रहे हो? आज नहीं तो अगले हफ्ते कोई और अल्टीमेट रूलर बनेगा. मान-ईमान वाले लोग रखो आसपास, जिनका दीन-धर्म हो.”
फिर शहजाद पूनावाला तेज प्रताप यादव से कहते हैं कि मान और धर्म का दो बार जिक्र हुआ है. तेज सबसे बात करते हुए कहते हैं, “अपनी पार्टी में रूलर बनना है तो बनते रहे, बाहर तो हम लोग हैं.”फिर एक क्लिप आती है, जिसमें शहजाद कह रहे हैं कि वो इस घर को अभी छोड़ना चाहते हैं. शो से जुड़े और अपडेट्स जानने के लिए नेक्स्ट एपिसोड जरूर देखें.