Tej Pratap Yadav ने Rise and Fall 2 में की ऐसी पहल, छलक पड़े काजल राघवानी के आंसू; देखें VIDEO
रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल 2’ में इस बार रूलर्स और वर्कर्स के बीच रिश्तों का अलग रंग देखने को मिला. तेजप्रताप ने वर्कर्स के शानदार प्रदर्शन के बाद अपना डिनर उन्हें देने की मांग की, जिसे मेकर्स ने मान लिया. इस दौरान काजल रघवानी भावुक हो गईं. वहीं स्वरा भास्कर ने अपने करियर से जुड़ा चौंकाने वाला अनुभव भी शेयर किया.
रियलिटी शो राइड एंड फॉल के सीजन 2 में एक टास्क में वर्कर्स द्वारा शानदार टास्क करने पर तेजप्रताप ने बतौर रूलर मेकर्स से रिक्वस्ट की कि उनका डिनर आज वर्कर्स को दे दिया जाएं और बदले में उनका डिनर हहमें दिया जाएं. हालांकि यह शो के नियम के खिलाफ था लेकिन तेज प्रताप की मांग को मान लिया गया.
इसके बाद स्वरा, प्रियंका, करण और राज ने भी तेज को सपोर्ट किया और कही कि वर्कर्स ने बहुत काम किया है जो क्रेडिबल है. प्रियंका कहती है कि वो लेग इसे डिजर्व करते हैं. इस पर वर्कर्स खुश हो जाते हैं चले खाना तो अच्छे से मिल रहा है. लेकिन आखिर में काजल के आंसू छलक आते हैं जिसके बाद स्वरा उन्हें समझाते हुए कहती हैं कि रोना नहीं है काजल.
इसके अलावा अब एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म तनू वेड्स मनु के डायरेक्टर को लेकर खुलासा किया है, उन्होंने बताया कि एक बार नशे में धुत डायरेक्टर ने उनके कमरे में घुसने की कोशिश की थी और उनसे अजीब डिमांड भी की थी. वो 56 दिनों का शूट था और उन्होंने खुलासा किया कि डायरेक्टर ने उनके साथ अकेले ही रोमांटिक सीन के रिहर्सल के लिए कहा था लेकिन उन्होंने मना कर दिया था और सवाल किया था कि उन्हें अकेले में रिहर्सल क्यों करना था?
उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग शुरू की थी तो उन्हें मैसेज और पोयम भेजना शुरू कर दिया था. उन्होंने बताया, 'ये बात तनु वेड्स मनु के बाद की थी. ये मेरी बड़ी फीमेल लीड फिल्म थी. 56 दिनों का शूट था. मैं फिल्म में हीरोइन थी. पहले तो वो मुझे समझाते हैं कि एक डायरेक्टर को अपने एक्टर से प्यार करना चाहिए. इसके बाद वो मुझे मैसेज करने लगे.
वो मुझे पोयम भेजते थे.' स्वरा ने आगे बताया कि इतना ही नहीं हम लोग एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे. मैं केवल अकेली महिला थी. मैं अंदर गई और डायरेक्टर-सिनेमेटोग्राफर दोनों आधी बोतल निपटा चुके थे. वो साथ में बैठे हुए थे और ड्रिंक कर रहे थे. इसके बाद डायरेक्टर रात में मेरे कमरे के पास आए और जोर-जोर से खटखटाने लगे. जब मैंने दरवाजा खोला तो नोटिस किया कि वो ड्रिंक करके आए थे. उन्होंने मुझे पूछा कि क्या में हग कर सकता हूं?'