खाने के लिए अलग जिम के लिए अलग! Dhurandhar शूटिंग में करोड़ों की 3 वैनटी वैन का इस्तेमाल कर रहे थे Ranveer Singh

धुरंधर: द रिवेंज के टीज़र ने जहां कहानी की झलक दी, वहीं पहली फिल्म के क्रेडिट्स में दिखी ‘हमजा वैन’ ने रणवीर सिंह की लग्जरी वैनिटी वैन को लेकर नई बहस छेड़ दी है.;

( Image Source:  Instagram: ranveersingh )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

'धुरंधर: द रिवेंज' का टीज़र आज रिलीज़ हो गया है. रणवीर सिंह की इस मचअवेटेड फिल्म के सीक्वल की पहली झलक मिलने से फैंस काफी एक्साइटेड हैं. लेकिन अभी भी पहली फिल्म 'धुरंधर' की बातें जोर-शोर से चल रही हैं. फिल्म 30 जनवरी 2026 को नेटफ्लिक्स पर OTT रिलीज़ हुई थी और उसके बाद से फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. हर सीन को ध्यान से देखते हैं, छोटे-छोटे क्लू ढूंढते हैं, अलग-अलग थ्योरी बनाते हैं और फिल्म के ट्विस्ट, किरदारों के बदलाव पर खूब चर्चा करते हैं.

फिल्म के अंत में क्रेडिट्स रोल होने पर एक खास सेक्शन सबका ध्यान खींच रहा है वो है ट्रांसपोर्टेशन वेंडर का हिस्सा. यहां तीन अलग-अलग एंट्री दिख रही हैं: 'हमजा वैन', 'हमजा स्टाफ वैन' और 'हमजा नॉर्मल वैन'. फैंस ने तुरंत इसे रणवीर सिंह से जोड़ दिया, क्योंकि फिल्म में रणवीर हमजा अली मजारी का किरदार निभा रहे हैं. सोशल मीडिया पर ये बात वायरल हो गई और रणवीर के शूटिंग के दौरान इस्तेमाल होने वाले वैनिटी वैन की पुरानी खबरें फिर से सुर्खियों में आ गईं. 

क्यों पड़ती थी अलग-अलग 3 वैनिटी वैन का यूज 

रणवीर सिंह के वैनिटी वैन की बात करें तो पिछले साल द हॉलीवुड रिपोर्टर में एक रिपोर्ट आई थी. उसमें बताया गया कि शूटिंग के दौरान रणवीर को तीन अलग-अलग वैनिटी वैन की जरूरत पड़ती है. एक उनकी पर्सनल यूज के लिए, दूसरी जिम वैन (वर्कआउट करने के लिए) और तीसरी उनके प्राइवेट शेफ के लिए, जहां वो खाना बनवाते हैं. रिपोर्ट में ये भी लिखा था कि एक ऐसे हाई-एंड सुपर वैन की कीमत, जिसमें कई कमरे, रहने की जगह बढ़ाने की सुविधा, इटैलियन मार्बल, लग्जरी सोफे, रिक्लाइनर और जिम इक्विपमेंट हों, वो 2-3 करोड़ रुपये तक हो सकती है. एक अच्छी कस्टम वैन, जिसमें इटैलियन मार्बल और लग्जरी चीजें हों, की कीमत 75 लाख से 1 करोड़ तक होती है. मिड-रेंज वैन में सोफे, छोटी किचन (पेंट्री), सिंपल बाथरूम और टीवी वाली वैन की कीमत 35-50 लाख रुपये के आसपास होती है. जबकि बेसिक वैन, जिसमें सिर्फ ड्रेसिंग स्पेस और एसी हो, वो 15-20 लाख रुपये की पड़ती है. एक वैन के रखरखाव का खर्च हर महीने 10-15 लाख रुपये तक आ सकता है. 

साउथ के स्टार ने यूज की 6 वैन

इसके अलावा, बॉलीवुड में स्टार्स की इन मांगों को लेकर एक और मजेदार किस्सा सुर्खियों में रहा. फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में एक बॉलीवुड स्टार की कहानी सुनाई. उन्होंने बताया कि एक एक्टर ने साउथ की एक फिल्म साइन की थी. शूटिंग के लिए वो लोकेशन पर पहुंचे, लेकिन अचानक प्रोड्यूसर को पता चला कि मुंबई से छह वैन आ गई हैं. प्रोड्यूसर हैरान हो गए और बोले, 'मैंने तो छह एक्टर्स नहीं हायर किए थे.' फिर पता चला कि ये सब उस स्टार की पर्सनल वैन है. प्रोड्यूसर बहुत गुस्सा हुए क्योंकि इससे उनका खर्चा बहुत बढ़ जाता. उन्होंने शूटिंग रोक दी और स्टार को वापस मुंबई भेज दिया. जैसे ही स्टार फ्लाइट में बैठा, उसने सभी ड्राइवरों को फोन करके बोल दिया 'दफा हो जाओ' और फिल्म कैंसिल हो गई. संजय गुप्ता ने नाम नहीं लिया, लेकिन इंडस्ट्री में अटकलें लग रही हैं कि ये किस्सा रणवीर सिंह से जुड़ा हो सकता है, खासकर उनकी फिल्म 'राक्षस' के प्रोजेक्ट से जो बाद में क्रिएटिव मतभेदों के कारण छूट गई थी. 

टीजर से नाराज फैंस 

अब बात करते हैं 'धुरंधर: द रिवेंज' के टीज़र की. टीज़र रिलीज़ होने के बाद कुछ फैंस थोड़े निराश हुए हैं. उन्होंने इसे पहली फिल्म के पोस्ट-क्रेडिट सीन से कंपेयर किया और कहा कि इसमें कुछ नया नहीं दिखाया गया. टीज़र में रणवीर सिंह के किरदार हमजा मजारी का युवा वाला रूप दिखाया गया है. ये उनके शुरुआती दिनों की कहानी बताता है, जहां वो लयारी इलाके में अपना कंट्रोल बना रहे हैं. इससे पता चलता है कि कैसे वो सत्ता तक पहुंचे. फिल्म जासूसी थ्रिलर है और ये दिखाने का वादा करती है कि हमजा आधिकारिक तौर पर जासूस बनने से पहले का उनका सफर कैसा था. फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज़ होगी. ये हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज़ होगी. फैंस को उम्मीद है कि सीक्वल में और भी धमाकेदार एक्शन, ट्विस्ट और रणवीर की जबरदस्त परफॉर्मेंस देखने को मिलेगी.  कुल मिलाकर, 'धुरंधर' की पहली फिल्म अभी भी चर्चा में है और सीक्वल का इंतजार और बढ़ गया है. 

Similar News