Priyanka Chopra का खुलासा, जन्म के बाद कैसे मालती मैरी ने लड़ी थी जिंदगी की जंग; महामृत्युंजय मंत्र बना था सहारा

प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि उनकी बेटी मालती का जन्म 27 हफ्ते में हुआ और उसे 100 दिनों तक NICU में रहना पड़ा. इस मुश्किल दौर में निक जोनस और प्रियंका ने हर दिन अस्पताल में रहकर बेटी की जिंदगी की जंग लड़ी.

( Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' 25 फरवरी 2026 को रिलीज हो गई है. एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन में लगातार व्यस्त हैं. अब प्रियंका ने बेटी मालती मैरी चोपड़ा को लेकर बड़ा खुलासा किया है कि वह कैसे एक प्री-मैच्योर बच्ची थी और उन्होंने जिंदगी से जंग लड़ी.  प्रियंका ने जय शेट्टी के पॉडकास्ट 'On Purpose' में इस बारे में खुलकर बात की. उनकी आंखों में आंसू आ गए जब उन्होंने बताया कि मालती को पहली बार देखने का अनुभव कितना इमोशनल था. NICU में सिर्फ एक ही व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत थी. पहली बार जब मालती रोई, तो प्रियंका को लगा कि उनकी बेटी जिंदगी से लड़ रही है.

निक-प्रियंका की प्यारी बेटी मालती एक बहुत बहादुर और हिम्मत वाली बच्ची है. वह इस दुनिया में बहुत मुश्किल हालात में आई थी. उसका जन्म समय से बहुत पहले, यानी सिर्फ 27 हफ्ते में ही हो गया था. जन्म के समय उसका वजन महज 1 पाउंड 11 औंस (लगभग 770 ग्राम) था. वह इतनी छोटी और कमजोर थी कि उसका रंग बैंगनी हो गया था और उसकी रोने की आवाज बिल्ली के बच्चे जैसी बहुत पतली थी. डॉक्टरों को उसे तुरंत रिससिटेट (दिल की धड़कन शुरू करने) करना पड़ा. प्रियंका और निक ने अपनी बेटी को सरोगेसी (सरगोट मदर) के जरिए जन्म दिया था.

कितना मुश्किल था मालती का जन्म 

प्रियंका कहती हैं कि मालती बहुत छोटी, बहुत लाड़ली और इस दुनिया में आने का उनका सफर बहुत कठिन था. परिवार के सदस्य भी उनके साथ खड़े रहे और इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया. प्रियंका और निक को मालती के जन्म की खबर दुनिया को बताने के लिए मजबूर होना पड़ा, क्योंकि मीडिया के कुछ लोगों को किसी अज्ञात सूत्र से पहले ही पता चल गया था. वे तैयार नहीं थे इतनी जल्दी अनाउंसमेंट करने के लिए, क्योंकि मालती की हालत नाजुक थी और वे नहीं चाहते थे कि कोई गलत खबर फैले. लेकिन दबाव पड़ने पर उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करना पड़ा. प्रियंका ने कहा कि यह उनके लिए बहुत ट्रॉमैटिक समय था.

NICU में 100

मालती का जन्म 15 जनवरी 2022 को हुआ.  जन्म के बाद मालती को NICU में 100 दिनों से ज्यादा समय तक रखना पड़ा. वहां डॉक्टरों और नर्सों ने उसकी बहुत देखभाल की. उसे कई बार ब्लड ट्रांसफ्यूजन भी करना पड़ा. इस दौरान प्रियंका और निक ने सब कुछ छोड़ दिया और हर दिन अस्पताल में उसके साथ रहते थे. वे बारी-बारी से 12-12 घंटे की शिफ्ट लगाते थे. निक गिटार बजाकर उसके लिए गाने गाते थे, जबकि प्रियंका अपने छोटे iPod पर मंत्र बजाती थीं. पालने में धीरे-धीरे महामृत्युंजय मंत्र, गायत्री मंत्र और ओम नमः शिवाय का जाप चलता रहता था. प्रियंका कहती हैं कि ये मंत्र मालती के लिए बहुत सहारा बने. 

अब पूरी तरह से ठीक है मालती

आज मालती चार साल की हो चुकी है और पूरी तरह स्वस्थ, खुश है. प्रियंका उसे भारतीय संस्कृति से बहुत प्यार से जोड़ रही हैं. हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो के चौथे सीजन के पहले एपिसोड में प्रियंका ने बताया कि मालती जब भी घाघरा-चोली, बिंदी, चूड़ियां और बैंगल्स पहनती है, तो खुद को 'इंडियन प्रिंसेस' कहती है. वह बहुत शौकीन है इन चीजों की. प्रियंका उसे भारत भी कई बार ले चुकी हैं, जैसे अयोध्या भी गईं साथ में. प्रियंका कहती हैं कि वे हमेशा कोशिश करती हैं कि मालती भारतीय परंपराओं, संस्कृति और रीति-रिवाजों को अच्छे से समझे और अपनाए।प्रियंका और निक की 2018 में राजस्थान में हुई शादी भी खास थी. 

Similar News