Prince Narula का त्याग या गेम प्लान? Shiv Thakare को The 50 के Finale का टिकट देने पर मचा बवाल, लोग बोले- स्क्रिप्टेड ड्रामा
The 50 में Prince Narula ने अपना Ticket to Finale शिव ठाकरे को देकर सबको चौंका दिया. सोशल मीडिया पर इसे ‘स्क्रिप्टेड’ और ‘पब्लिसिटी स्टंट’ बताया जा रहा है. अब फिनाले से पहले शो को लेकर विवाद और भी बढ़ गया है.
प्रिंस ने अपना टिकट टू फिनाले शिव को दिया
(Image Source: x.com/HotstarReality )रियलिटी शो The 50 का आज ग्रैंड फिनाले है, लेकिन उससे ठीक पहले एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया है. Prince Narula ने अपनी फिनाले की पक्की जगह छोड़कर Shiv Thakre को दे दी. इस फैसले ने जहां शो के अंदर भावनात्मक माहौल बना दिया, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली.
सेमीफाइनल टास्क में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रिंस नरूला ने फिनाले में जगह बनाई थी. उनके साथ Rajat Dalal, Faisal Shaikh और Kaka भी क्वालिफाई कर चुके थे, लेकिन सबको चौंकाते हुए प्रिंस ने खुद ही शो छोड़ने और अपनी टिकट शिव ठाकरे को देने का फैसला लिया.
प्रिंस ने क्या कहा?
प्रिंस ने अपने फैसले को भावनात्मक बताते हुए कहा कि वह अपने परिवार, खासकर बेटी से मिलने के लिए शो छोड़ना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वह शो में अपनी लीडरशिप दिखाने आए थे और अब युवा कंटेस्टेंट्स को आगे बढ़ने का मौका देना चाहते हैं.
सोशल मीडिया यूजर्स क्यों भड़के?
हालांकि, सोशल मीडिया यूजर्स ने इस फैसले को अलग नजर से देखा. कई लोगों ने इसे 'स्क्रिप्टेड ड्रामा' और 'पब्लिसिटी स्टंट' करार दिया. कुछ यूजर्स का कहना था कि प्रिंस को फिनाले में हार का डर था, इसलिए उन्होंने पहले ही बाहर निकलने का फैसला किया. वहीं कुछ ने आरोप लगाया कि यह सब सहानुभूति पाने के लिए किया गया कदम है.
शिव ठाकरे ने टिकट टू फिनाले मिलने पर क्या कहा?
इस फैसले पर शो के अन्य कंटेस्टेंट्स की भी मिली-जुली प्रतिक्रिया रही. शिव ठाकरे ने जहां इसे सम्मान बताया, वहीं कहा कि वह अपनी मेहनत से फिनाले में पहुंचना ज्यादा पसंद करते. वहीं, Urvashi Dholakia ने इस फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर प्रिंस को किसी को मौका देना ही था, तो वह कृष्णा श्रॉफ को भी दे सकते थे.
Rajat Dalal ने क्यों कसा तंज?
Rajat Dalal ने भी इस कदम को रणनीतिक बताते हुए कहा कि हार से बचने के लिए यह रास्ता चुना गया. उन्होंने साफ कहा कि अगर जीतना नहीं था, तो शो में आने का क्या मतलब था. अब इस पूरे विवाद के बीच शो का फाइनल मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है. टॉप 5 में शिव ठाकरे, फैसाल शेख, रजत दलाल, कृष्णा श्रॉफ और काका शामिल हैं.
कब प्रसारित होगा The 50 का ग्रैंड फिनाले?
ग्रैंड फिनाले आज रात JioHotstar पर 9 बजे और Colors TV पर 10:30 बजे प्रसारित होगा। खास बात यह है कि शो के विजेता को नहीं, बल्कि उसके किसी एक लकी फैन को 50 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी.