मिलिए Dhurandhar 2 की नई हसीना Hitika Bali से, कम स्क्रीन टाइमिंग में दी यालिना जमाली को टक्कर
रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर 2' ने ओपनिंग डे पर शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस हिला दिया. फिल्म के साथ ही नई एक्ट्रेस हितिका बाली सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की नई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. फिल्म ने भारत में पहले दिन ही 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है, और कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक ये आंकड़ा और भी ऊपर जा रहा है. पूरे देश में थिएटर्स में जबरदस्त भीड़ दिख रही है, और लोग फिल्म देखकर काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणवीर सिंह ने मुख्य किरदार जसकीरत सिंह रांगी निभाया है. उनके साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन जैसे बड़े स्टार्स भी हैं. सभी एक्टर्स ने अपनी-अपनी भूमिकाओं में कमाल का काम किया है.
फिल्म में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का अच्छा मिश्रण है. कहानी की शुरुआत एक खुशहाल परिवार से होती है, जहां जसकीरत सिंह रांगी अपनी बहन हरलीन कौर रांगी के साथ बहुत प्यार से रहता है. लेकिन दुश्मनों ने हरलीन को अगवा कर लिया, जिसके बाद जसकीरत ने बदला लेने के लिए बंदूक उठाई. अपनी बहन को बचाने और उसके अपहरणकर्ताओं को खत्म करने के लिए उसने पूरी जंग शुरू की. यही वजह थी कि वो देश की सुरक्षा के लिए एक खास मिशन पर चुना गया. फिर ये लड़ाई बड़े स्तर पर हमजा और उसके दुश्मनों के खिलाफ हो गई.
हरलीन कौर रांगी का रोल फिल्म में ज्यादा लंबा नहीं है, लेकिन जितना है वो बहुत इमोशनल और दिल को छूने वाला है. इस रोल को निभाया है हितिका बाली ने. हितिका अभी सोशल मीडिया पर काफी छाई हुई हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं, खासकर फिल्म के सीन और थिएटर में फिल्म देखते हुए वाली फोटोज.
हितिका ने अपने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह के साथ वाला सीन पोस्ट किया है और खुद थिएटर्स में फिल्म देखती हुई नजर आ रही हैं. ये उनकी एक खास भूमिका है और उन्होंने इसे अच्छे से निभाया है. हितिका बाली मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की शिमला की हैं. उनका जन्म 28 नवंबर 1999 को हुआ था. उन्होंने मिस हिमाचल 2023 का खिताब जीता है. इससे पहले वो 'मिस ग्लोबल यूथ' भी रह चुकी हैं.
मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया, और अब एक्ट्रेस बन गई हैं. उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'मधनियां' है, जिसके सेट से उन्होंने तस्वीरें शेयर की थीं. इसके अलावा वो म्यूजिक वीडियोज में भी काम कर चुकी हैं. पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से एग्रीकल्चर ऑनर्स की डिग्री ली है.
हितिका को एडवेंचर स्पोर्ट्स बहुत पसंद हैं, और रियल लाइफ में वो काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश दिखती हैं. उनका इंस्टाग्राम फॉलोअर्स पहले कम थे, लेकिन अब 'धुरंधर 2' के बाद लोगों का रिस्पॉन्स बहुत अच्छा मिल रहा है. उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट की फोटो भी शेयर की है, और उसी आउटफिट में पोज दिए हैं.