बिगड़ने का वक्त आ गया है! Dhurandhar: The Revenge का फर्स्ट लुक आउट, पैन इंडिया लेवल पर होगी रिलीज

रणवीर सिंह ने अपनी मचअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला लुक पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें उनका इंटेंस और खतरनाक अवतार दिख रहा है. फिल्म का टीज़र आज रिलीज होगा और मूवी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.;

( Image Source:  Instagram: ranveersingh )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 3 Feb 2026 10:39 AM IST

Dhurandhar 2: कई हफ्तों से फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. आखिरकार अब इसकी प्रमोशन की शुरुआत हो गई है.  मंगलवार सुबह रणवीर सिंह ने इस मचअवेटेड सीक्वल का पहला लुक पोस्टर जारी किया और फिल्म का ऑफिशियल टाइटल भी बताया. फिल्म का पूरा नाम अब 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar: The Revenge) है. रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर हमजा/जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में अपना इंटेंस लुक शेयर किया. पोस्टर में वे बारिश में भीगे हुए दिख रहे हैं, मुट्ठी कसकर कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उनके पीछे लाल रोशनी में फिल्म का टाइटल लिखा है. पूरा माहौल काफी खतरनाक और रिवेंज से भरा लग रहा है.

रणवीर ने कैप्शन में लिखा, 'अब बिगड़ने का वक्त आ गया है.' इससे साफ जाहिर होता है कि इस पार्ट में हमजा बलूच गिरोह और आईएसआई के खिलाफ और भी जोरदार तरीके से बदला लेगा. रणवीर ने यह भी कन्फर्म किया कि फिल्म का टीज़र आज यानी मंगलवार को दोपहर 12:12 बजे रिलीज होगा. फैंस के लिए यह बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि पहली फिल्म की सफलता के बाद सब इसी का इंतजार कर रहे थे. फिल्म की रिलीज डेट भी ऑफिशियल हो गई है. 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में आएगी. यह हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज होगी, यानी पूरे भारत और दुनिया भर में एक साथ दिखाई जाएगी.

क्या अक्षय खन्ना भी होंगे शामिल 

अब बात होती है अक्षय खन्ना की वापसी की. पहली फिल्म में अक्षय खन्ना ने खलनायक रहमान दकैत का रोल किया था और क्लाइमेक्स में उनकी मौत हो गई थी. लेकिन रणवीर ने पोस्टर शेयर करते वक्त कास्ट में अक्षय खन्ना का नाम भी टैग किया. इससे फैंस को लग रहा है कि सीक्वल में अक्षय खन्ना वापस आएंगे, शायद फ्लैशबैक सीन में या किसी और तरीके से. यह देखना काफी रोमांचक होगा. 'धुरंधर' के बारे में थोड़ा याद दिला दें- यह फिल्म आदित्य धर ने डायरेक्ट की थी और 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. रणवीर सिंह ने इसमें एक भारतीय जासूस का रोल किया था, जो कराची के अंडरवर्ल्ड में घुसकर आतंकी ग्रुप्स और उनके गठजोड़ को खत्म करता है. फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे बड़े स्टार्स भी थे. ये सभी सीक्वल में भी वापस आने वाले हैं. 

धमाकेदार रहा पहला पार्ट 

पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनी और दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. भारत में ही इसने 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. इतनी बड़ी सफलता के बाद सीक्वल का क्रेज और भी ज्यादा है. अब बस टीज़र का इंतजार है, जो आज दोपहर रिलीज होने वाला है। फैंस तैयार हो जाइए, क्योंकि धुरंधर: द रिवेंज में एक्शन, थ्रिल और रिवेंज का तड़का और भी तेज होने वाला है. 

Similar News