Jay Bhanushali तलाक के बाद मीशा अय्यर को कर रहे हैं डेट? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई

जय भानुशाली और माही विज ने 4 जनवरी 2026 को अलग होने की आधिकारिक घोषणा की. तलाक के बाद मीशा अय्यर संग डेटिंग की अफवाहों पर अब पूरा सच सामने आ गया है.;

( Image Source:  ijaybhanushali, mieshaiyer )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 16 Feb 2026 9:08 AM IST

जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज ने इस साल की शुरुआत में, यानी 4 जनवरी 2026 को, सोशल मीडिया पर एक साथ बयान जारी करके अपने अलग होने की आधिकारिक घोषणा कर दी. दोनों ने बताया कि उनकी 14 साल पुरानी शादी अब खत्म हो गई है. उन्होंने साफ कहा कि इस फैसले में कोई निगेटिविटी नहीं है, कोई दोषी नहीं है और कोई झगड़ा नहीं हुआ. वे अब अलग-अलग रास्ते पर चल रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे का साथ और सम्मान बनाए रखेंगे, खासकर बच्चों के लिए.

इस खबर ने उनके फैंस को बहुत चौंका दिया, क्योंकि जय और माही काफी पॉपुलर टीवी कपल थे. लेकिन अलग होने के बाद कुछ अफवाहें फैल गईं. लोगों ने जय को एक लड़की के साथ कार में देखा और कहा कि वो किसी 'मिस्ट्री लड़की' के साथ हैं. जल्द ही ये बात फैल गई कि वो लड़की मीशा अय्यर (Miesha Iyer) हैं, जो बिग बॉस सीजन 15 में जय की को-कंटेस्टेंट  थीं.

क्या डेट कर रहे हैं जय भानुशाली?

दोनों की दोस्ती उस शो में काफी गहरी हो गई थी. फिर लोगों ने पूछना शुरू कर दिया, 'क्या जय भानुशाली अब मीशा अय्यर को डेट कर रहे हैं? खासकर तलाक के तुरंत बाद ये सवाल और भी तेज हो गया. लेकिन सच ये है कि जय और मीशा रोमांटिक रिलेशन में नहीं हैं. ये सिर्फ अफवाह थी. असल में मीशा जय की राखी बहन हैं. रक्षाबंधन 2025 में दोनों ने एक साथ वीडियो शेयर किया था, जिसमें मीशा जय को 'भैया, भैया' कहकर पुकार रही थी. जय ने भी मीशा को अपनी बहन बताया और राखी का त्योहार साथ मनाया. कई रिपोर्ट्स और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी क्लियर किया कि मीशा जय की राखी सिस्टर हैं, कोई डेटिंग नहीं चल रही. इसलिए वो साथ दिखे तो लोग गलत समझ बैठे, लेकिन वो सिर्फ अच्छी दोस्ती और भाई-बहन वाला रिश्ता है. 

मीशा अय्यर कौन हैं?

मीशा एक मशहूर रियलिटी शो की सेलिब्रिटी हैं. वो स्प्लिट्सविला X2 में रनर-अप रहीं, जहां वो आशीष भाटिया से हार गई थी. इसके अलावा वो सोनी लिव की वेब सीरीज 'हद' में भी नजर आईं, जहां उनके साथ हियतेश सेजपाल, शहनाज देशपांडे जैसे कलाकार थे. 'बिग बॉस' 15 में भी वो काफी चर्चा में रहीं. 

जय भानुशाली और माही विज की कहानी

जय और माही की मुलाकात एक दोस्त की पार्टी में हुई थी. फिर एक नाइट क्लब में दोबारा मिले. 2011 में दोनों ने शादी कर ली. उनकी एक बेटी तारा है, जो 2019 में पैदा हुई. इसके अलावा उन्होंने अपने घरेलू सहायक के दो बच्चों राजवीर और खुशी को गोद लिया है. जय ने इंडियाज बेस्ट डांसर 3 में बताया था कि उन्हें माही से प्यार होने में सिर्फ तीन महीने लगे. 31 दिसंबर 2009 को उन्होंने प्रपोज किया और 2010-2011 में शादी हो गई. जय ने मजाक में कहा था कि शादी में सबको बुलाया था, लेकिन कोई नहीं आया क्योंकि लोग उन्हें "अय्याश" समझते थे।

Similar News