क्या अपने से 9 साल छोटे Yashasvi Jaiswal को डेट कर रही हैं एक्ट्रेस Mrunal Thakur? इसलिए उठा है सवाल
एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के अफेयर की अटकलें तेज हो गई हैं, दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बांद्रा के एक कैफे का है.
भारतीय क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के बीच लिंक अप की खबरें आ रही हैं. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दोनों देखे गए हैं. यह वीडियो बांद्रा में स्थित बूजी कैफे का है जिसमें मृणाल ठाकुर दिख रही हैं और इसके कुछ देर के बाद यशस्वी भी वहीं से बाहर आते दिख रहे हैं. इस क्लिप ने फैन्स के बीच अटकलें शुरू कर दी हैं और कई लोग सोच रहे हैं कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, जायसवाल या मृणाल में से किसी ने भी इन अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की है.
दोनों की उम्र को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं. यशस्वी केवल 24 साल के हैं जबकि मृणाल 33 साल की हैं. दोनों के बीच में 9 साल का अंतर है. सवाल ये भी उठ रहे हैंं कि क्या मृणाल इतने छोटे प्लेयर को डेट कर रही हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद कुछ फैंस ने दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया तो कुछ फैंस ने अलग-अलग कमेंट्स किए. एक यूजर ने लिखा, 'बच्चा है यार वो उसके सामने.' एक अन्य ने लिखा, दोनों किसी एड शूट या ब्रांड कैंपेन के लिए साथ में दिखे होंगे, मुझे नहीं लगता मृणाल यशस्वी को डेट करेंगी.
ऐसा पहली बार नहीं है जब यशस्वी को किसी के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. इससे पहले भी मैडी हैमिलटन को डेट करने की अफवाहें सामने आई थी. उन्हें IPL मैच के दौरान राजस्थान रॉयल्स को सपोर्ट करते देखा गया था. बांद्रा कैफे के वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं होती कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं. जायसवाल और मृणाल अलग-अलग गाड़ियों से कैफे पहुंचे और अलग-अलग गाड़ियों से ही वहां से निकले. इसके बावजूद, वीडियो ने सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.
यशस्वी जायसवाल अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बावजूद, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है. वह इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के साथ-साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही T20I सीरीज में भी नहीं खेले.
मृणाल ठाकुर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टेलीविजन पर 'मुझसे कुछ कहती...ये खामोशियां' और 'कुमकुम भाग्य' जैसे शो से की. 'सुपर 30' और 'बाटला हाउस' जैसी सफल फिल्मों में काम करने से पहले, मृणाल ने 2018 में 'लव सोनिया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. बाद में, तेलुगु फिल्मों 'सीता रामम' में एक्टिंग के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली.
मृणाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं. पहले उनका नाम भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर के साथ जोड़ा गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार पोस्ट के जरिए इन अफवाहों को खारिज कर दिया.