मेरा कोई लेना देना नहीं! Epstein files में अपना नाम आने पर Anurag Kashyap ने तोड़ी चुप्पी

Epstein Files से जुड़े एक वायरल ईमेल में अनुराग कश्यप का नाम सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. अब डायरेक्टर ने खुद इन दावों को बेबुनियाद बताते हुए पूरी सच्चाई सामने रखी है.;

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 6 Feb 2026 10:16 AM IST

पिछले कुछ दिनों से जेफरी एपस्टीन से जुड़ी आपराधिक गतिविधियों वाली एपस्टीन फाइल्स सोशल मीडिया और न्यूज़ में खूब चर्चा में हैं. ये फाइल्स काफी विवाद का हिस्सा बनी हैं, क्योंकि इनमें राजनीति, हॉलीवुड, बॉलीवुड और कई बड़ी हस्तियों के नाम सामने आए हैं. लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इनमें से ज्यादातर दावे अभी तक पूरी तरह साबित नहीं हुए हैं और कई बार ये सिर्फ अफवाहों या गलत जानकारी पर आधारित होते हैं.

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में भी कुछ नामों का जिक्र हुआ है, जिनमें से एक बड़ा नाम है मशहूर निर्देशक और निर्माता अनुराग कश्यप का.  सोशल मीडिया पर एक ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें अनुराग कश्यप को 'बॉलीवुड गाय' या 'प्रसिद्ध बॉलीवुड निर्देशक' कहा गया है. इस ईमेल में दावा किया गया है कि वे 2017 में बीजिंग में एपस्टीन से जुड़े किसी कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे. 

क्या बोले अनुराग कश्यप

लेकिन अनुराग कश्यप ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में साफ कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की कोई जानकारी नहीं है. उन्होंने बताया, 'मुझे हर महीने स्पीकर के तौर पर करीब 15-20 इनविटेशन आते हैं, लेकिन मैं बहुत कम ही जवाब देता हूं. सबसे बड़ी बात ये है कि मैं अपनी पूरी जिंदगी में कभी बीजिंग नहीं गया हूं. ये बस कोई रैंडम ईमेल है, जो खुद ही सब कुछ साफ कर देता है. मेरे नाम से बनने वाले क्लिकबेट (सनसनीखेज खबरें) मेरी फिल्मों से ज्यादा वायरल हो जाते हैं.' 

ये दावे बेबुनियाद हैं 

अनुराग कश्यप ने बार-बार जोर दिया कि ये दावे बेबुनियाद हैं और इनका उनके साथ कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे या गलत प्रचार से वे परेशान नहीं होते, क्योंकि ये उनके काम से ज्यादा ध्यान खींचते हैं।फिल्मों की बात करें तो अनुराग कश्यप इन दिनों अपनी नई प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं. उनकी पिछली फिल्म 'निशानची' दो पार्ट में आई थी. पहला पार्ट थिएटर में रिलीज हुआ, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छा नहीं चला और क्रिटिक्स-दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली. दूसरा पार्ट सीधे ओटीटी पर आया. 

अनुराग का वर्क फ्रंट 

अब उनकी सबसे चर्चित फिल्म 'केनेडी' भारत में रिलीज होने वाली है. ये एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें राहुल भट और सनी लियोनी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को पहले कैन फिल्म फेस्टिवल और कई इंटरनेशनल फेस्टिवल में खूब सराहा गया. अब ये 20 फरवरी 2026 को ZEE5 पर स्ट्रीमिंग के लिए अवेलेबल होगी. भारत में थिएट्रिकल रिलीज नहीं होगी, बल्कि डायरेक्ट ओटीटी पर आएगी. इसके अलावा, अनुराग कश्यप एक्टर के रूप में भी नजर आएंगे. वे आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की पैन-इंडिया फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' (Dacoit: A Love Story) में महत्वपूर्ण रोल में हैं. ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म हिंदी और तेलुगु दोनों भाषाओं में बनी है और अप्रैल 2026 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

Similar News