Grammy Awards 2026 Winners List: केंड्रिक लैमर, लेडी गागा और बैड बनी ने मचाया धमाल
म्यूजिक इंडस्ट्री की सबसे बड़ी रात, Grammy Awards 2026, लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में भव्य अंदाज़ में आयोजित हुई. यह 68वां ग्रैमी अवॉर्ड शो था, जिसकी मेजबानी ट्रेवर नोआ ने लगातार छठी और आखिरी बार की. इस साल केंड्रिक लैमर 9 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे रहे, जबकि लेडी गागा और बैड बनी ने भी बड़ी जीत दर्ज की.;
Grammy Awards 2026: म्यूजिक की सबसे बड़ी और सबसे चमकदार रात एक बार फिर लौट आई है. आज लॉस एंजिल्स में ग्रैमी अवॉर्ड्स 2026 का ग्रैंड इवेंट चल रहा है. पूरा शहर रोशनी से जगमगा रहा है, और म्यूजिक लवर इस बड़े फेस्टिवल का मजा ले रहे हैं. यह 68वां ग्रैमी अवॉर्ड शो है, जो रविवार, 1 फरवरी 2026 को लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो.कॉम एरिना में हो रहा है. इस साल के सबसे बड़े और पॉपुलर कलाकार, लिरिसिस्ट, प्रोड्यूसर और म्यूजिक इंडस्ट्री की बड़ी हस्तियां यहां इकट्ठा हुई हैं. सब यह देखने आए हैं कि इस रात के सबसे बड़े अवार्ड किस-किस को मिलते हैं.
इस बार नॉमिनेशन में सबसे आगे केंड्रिक लैमर हैं, जिन्हें कुल 9 नॉमिनेशन मिले थे. उनके ठीक पीछे लेडी गागा हैं, और प्रोड्यूसर सर्कट व जैक एंटोनॉफ को भी 7-7 नॉमिनेशन मिले. बैड बनी, लियोन थॉमस और सबरीना कारपेंटर को 6-6 नॉमिनेशन मिले. अन्य मजबूत नामों में डोची, एसजेडए, एंड्रयू वाट, टायलर द क्रिएटर, और क्लिप्स के सदस्य पुषा टी व मैलिस शामिल हैं.
विनर्स लिस्ट
शाम की परफॉर्मेंस भी कमाल की रहीं. सबरीना कारपेंटर, क्लिप्स, फैरेल विलियम्स और बेस्ट न्यू आर्टिस्ट के सभी 8 नॉमिनेटेड कलाकारों ने परफॉर्म किया. अन्य नॉमिनेशन में जो लोग रहे- लियोन थॉमस, एडिसन रे, एलेक्स वॉरेन, कैटसे, लोला यंग, ओलिविया डीन, सोम्ब्र और द मारियास।मेजबान के तौर पर ट्रेवर नोआ फिर से वापस आए हैं. यह उनका लगातार छठा साल है, और प्रेस रिलीज के मुताबिक यह उनकी आखिरी बार होस्टिंग है. अब आते हैं इस साल के कुछ बड़े विनर्स पर.
एल्बम ऑफ़ द ईयर : बैड बनी - डेबी तिरार मास फोटोज़ (Debí Tirar Más Fotos)
रिकॉर्ड ऑफ़ द ईयर : केंड्रिक लैमर और एसजेडए - लूथर (Luther)
सॉन्ग ऑफ द ईयर : लेडी गागा - अब्राकाडाब्रा (Abracadabra)
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट : ओलिविया डीन (Olivia Dean)
बेस्ट पॉप वोकल एल्बम: लेडी गागा – मेहेम (Mayhem)
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस: सबरीना कारपेंटर - मैनचाइल्ड (Manchild)
बेस्ट पॉप कपल/ग्रुप परफॉर्मेंस: सिंथिया एरिवो और एरियाना ग्रांडे - डिफाइंग ग्रेविटी (Defying Gravity)
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रॉनिक एल्बम: एफकेए ट्विग्स – यूसेक्सुआ (Eusexua)
बेस्ट डांस पॉप रिकॉर्डिंग: लेडी गागा – अब्राकाडाब्रा
बेस्ट रॉक एल्बम: लिंकिन पार्क – फ्रॉम जीरो (From Zero)
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस: यंगब्लड – चेंजेस (लाइव)
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम: टायलर, द क्रिएटर – डोंट टैप द ग्लास
बेस्ट रैप एल्बम: केंड्रिक लैमर – GNX
बेस्ट रैप परफॉर्मेंस: डोची - एंग्जायटी (Anxiety)
बेस्ट मेलोडिक रैप परफॉर्मेंस: केंड्रिक लैमर और SZA – लूथर
बेस्ट आर एंड बी परफॉर्मेंस: केहलानी – आफ्टर आवर्स
बेस्ट आर एंड बी एल्बम: लियोन थॉमस – मट (Mutt)
विजुअल मीडिया के लिए बेस्ट सॉन्ग: के-पॉप डेमन हंटर्स का गोल्डन (EJAE, ऑड्रे नूना और रेई अमी द्वारा)
बेस्ट म्यूजिक फिल्म: स्टीवन स्पीलबर्ग - जॉन विलियम्स
बेस्ट ऑडियो बुक: दलाई लामा