Grammy 2026 के रेड कर्पेट पर टॉपलेस पहुंची सिंगर Chappell Roan, सोशल मीडिया पर जमकर हो रही चर्चा
चैपल रोआन ने 2026 के ग्रैमी अवार्ड्स में रेड कार्पेट पर अपने बेहद बोल्ड और डेयरिंग लुक से सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने शीयर मैरून Mugler ड्रेस पहनी थी, जो आगे से लगभग खुली और पीछे से पूरी तरह बैकलेस थी. फोटोग्राफर्स के सामने यह लुक चर्चा में रहा, लेकिन टीवी इंटरव्यू के दौरान उन्हें ब्रॉडकास्ट नियमों के चलते केप ओढ़नी पड़ी. सोशल मीडिया पर फैंस ने उनके कॉन्फिडेंस और स्टाइल की जमकर तारीफ की. ‘पिंक पोनी क्लब’ सिंगर चैपल इस साल दो बड़ी कैटेगरी में ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हैं.
Grammy 2026: चैपल रोआन (Chappell Roan) 2026 के ग्रैमी अवार्ड्स में रेड कार्पेट पर बहुत ही बोल्ड लुक में नजर आईं. उन्होंने एक ऐसी ड्रेस पहनी थी जो लगभग टॉपलेस थी. यह एक शीयर (ट्रांसपेरेंट) मैरून कलर की Muglerड्रेस थी, जो उनके निप्पल रिंग्स (nipple rings) से लटकी हुई थी. ड्रेस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से खुला था, और पीछे भी बैकलेस था. उनके बाल लंबे और रेड है, जो थोड़ा सा कवर करने का काम कर रहे थे, लेकिन लुक बहुत ही डेयरिंग है.
फोटोग्राफर्स के सामने उन्होंने यह बोल्ड अंदाज दिखाया, लेकिन जब टीवी चैनल E! के साथ इंटरव्यू करने का समय आया, तो उन्हें ब्रॉडकास्ट नियमों का पालन करने के लिए एक मैचिंग मारून केप ओढ़नी पड़ी, ताकि टीवी पर दिखाया जा सके. चैपल रोआन 'पिंक पोनी क्लब' जैसा हिट गाना गाने वाली सिंगर हैं. पिछले साल यानी 2025 के ग्रैमी में उन्होंने बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता था. इस साल 2026 में उनके गाने "द सबवे" के लिए उन्हें दो कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है - जैसे रिकॉर्ड ऑफ द ईयर और बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस.
क्या बोले उनके फैंस
अब उनके इस बोल्ड लुक ने सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है. कुछ का कहना है- मिस रोआन, आप एक मिसाल हैं। उनके जैसा कोई नहीं कर रहा है. वहीं कुछ लोगों ने उन्हें इस हिम्मत की दाद दी है. उनके फैंस का कहना है- चैपल जानती है रेड करपेट पर आग कैसे लगाई जाती है. यह उनका अंदाज बेहद शानदार है.
मॉडेस्ट कपड़े पहनती हैं
एक पुराने इंटरव्यू में, जो 2025 में 'कॉल हर डैडी' पॉडकास्ट के एक एपिसोड में हुआ था, चैपल ने अपनी स्टाइल के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था कि रोजमर्रा की जिंदगी में वे बहुत ही मॉडेस्ट कपड़े पहनती हैं. पहले के दिनों में वे बहुत वाइल्ड और क्रेजी कपड़े पहनती थी- जैसे थॉन्ग, हिप दिखाते हुए शार्ट स्कर्ट, निप्पल्स ट्रांसपेरेंट टॉप और सिलिकॉन ब्रेस्ट इंसर्ट्स पहनकर ब्रेस्ट को बहुत ऊपर तक उठाती थी. उस समय वे बिलकुल बिम्बो (bimbo-y) और बचकानी-भोली लगती थी. लेकिन अब वे कहती हैं कि वह चमक और जोश धीरे-धीरे कम हो गया, क्योंकि यह सब एक काम जैसा बन गया. वे थक गई थीं, इसलिए अब वे ज्यादा सिंपल और कंफर्टेबल रहना पसंद करती हैं.
स्पीच ने जीता था सबका दिल
पिछले साल 2025 के ग्रैमी अवार्ड्स में जब उन्होंने बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का अवॉर्ड जीता, तो उनकी स्पीच ने सबको चौंका दिया. उन्होंने स्टेज पर बहुत मजबूती से म्यूजिक इंडस्ट्री को मैसेज दिया. उन्होंने कहा कि अगर कभी उन्हें ऐसा मौका मिला तो वे रिकॉर्ड लेबल्स से मांग करेंगी कि वे कलाकारों को अच्छी सैलरी दें, खासकर नए और उभरते हुए कलाकारों को. साथ ही हेल्थ पॉलिसी और सेफ्टी भी दें. उन्होंने अपनी कहानी शेयर की कि बहुत छोटी उम्र में उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिला था, वे नाबालिग थी. बाद में कंपनी ने उन्हें निकाल दिया, उनके पास कोई और नौकरी का अनुभव नहीं था. महामारी के समय नौकरी ढूंढना मुश्किल था, और बीमा का खर्च भी नहीं उठा पाती थी. इतनी मेहनत और डेडिकेशन के बावजूद इंडस्ट्री ने उन्हें धोखा दिया और गलत व्यवहार किया. अगर कंपनी ने कलाकारों को महत्व दिया होता, तो उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकती थी. उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड कंपनियों को कलाकारों को सिर्फ कमाई का जरिया नहीं, बल्कि वैल्युएबल एम्प्लाइज की तरह ट्रीट करना चाहिए. उन्हें जीवनयापन लायक वेतन, स्वास्थ्य बीमा और सुरक्षा देनी चाहिए. उनका यह स्पीच संगीत इंडस्ट्री में कलाकारों के अधिकारों के लिए एक बड़ा आवाज बन गया था.
कौन हैं चैपल रोआन
Chappell Roan एक अमेरिकी सिंगर और सॉन्गराइटर हैं, जिनका असली नाम Kayleigh Rose Amstutz है. वो 19 फरवरी 1998 को मिसौरी के छोटे से शहर Willard में पैदा हुईं. उन्होंने बचपन में कंजर्वेटिव और क्रिश्चियन फैमिली में पालन-पोषण किया, लेकिन कम उम्र में ही म्यूजिक की तरफ अट्रैक्ट हुईं. टीनएज में YouTube पर कवर सॉन्ग्स डाले, और 17 साल की उम्र में Atlantic Records से साइन हो गईं. 2017 में उनका पहला EP School Nights आया, लेकिन बाद में लेबल से अलग हो गईं और इंडिपेंडेंट तरीके से काम किया. असली ब्रेकथ्रू 2023 में आया उनके डेब्यू एल्बम The Rise and Fall of a Midwest Princess से. इस एल्बम में क्वीयर थीम्स, कैम्प स्टाइल, और मजेदार पॉप सॉन्ग्स हैं. उनके बड़े हिट सॉन्ग्स हैं: Good Luck, Babe! (2024) ये बहुत वायरल हुआ, 'बिलबोर्ड हॉट' 100 पर टॉप 4 पहुंचा. 'पिंक पोनी क्लब', 'हॉट टू गो!, 'रेड वाइन सुपरनोवा','कैजुअल', हाल ही में 'द सबवे' (2025 में रिलीज) ये भी काफी पॉपुलर है.





