Rashmika Mandanna का इमोशनल स्पीच, जीता बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, कहा- पहले ट्रोल करते थे आज अवार्ड दे रहे है

शादी के कुछ ही दिनों बाद रश्मिका मंदाना ने बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड जीतकर सबको चौंका दिया. मंच पर उन्होंने ट्रोलिंग से लेकर ‘तेलंगाना की बहू’ बनने तक का भावुक सफर साझा किया.

( Image Source:  X: @SureshPRO_ )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 20 March 2026 11:03 AM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने हाल ही में एक बहुत खास मौका पाया. उदयपुर में विजय देवरकोंडा से शादी के सिर्फ एक महीने से भी कम समय बाद, उन्होंने तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड इवेंट में बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता. यह अवार्ड उन्हें फिल्म 'द गर्लफ्रेंड' (The Gilrfriend) में उनके किरदार भूमा देवी के लिए मिला. यह अवॉर्ड उनके लिए बहुत खास था. रश्मिका ने मंच पर खड़े होकर अपने दिल की बातें सबके सामने रखीं.

उन्होंने कहा, 'पहले लोग मेरी एक्टिंग को ट्रोल करते थे, मीम्स बनाते थे, मेरी हिंदी बोलचाल पर हंसते थे, और मेरी कई फिल्मों में कास्टिंग पर सवाल उठाते थे. लेकिन अब तेलंगाना राज्य ने मुझे यह सम्मान दिया है. मैंने बहुत लंबा और मुश्किल सफर तय किया है.ट उनके ये शब्द सुनकर वहां मौजूद सभी लोग इमोशनल हो गए.

रश्मिका का इमोशनल स्पीच 

रश्मिका ने सालों से इस ट्रोलिंग को चुपचाप सहा था, लेकिन इस बार उन्होंने खुलकर अपनी भावनाए जाहिर की. इसके बाद उन्होंने और भी दिल छू लेने वाली बात कही. उन्होंने तेलंगाना के लोगों से कहा, 'पहले मैं आपके सामने एक बेटी की तरह आई थी. आज मैं आपके सामने बहू बनकर खड़ी हूं. मुझे इस बात का बहुत गर्व है.'

खुद को बताया तेलंगाना की बहू

दरअसल, रश्मिका की शादी 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में विजय देवरकोंडा से हुई थी. विजय तेलंगाना के हैदराबाद में जन्मे हैं, इसलिए शादी के बाद रश्मिका खुद को तेलंगाना की बहू मानती हैं. यह बात उन्होंने बहुत प्यार और सम्मान से कही, जिससे सबको अच्छा लगा. रश्मिका ने यह भी बताया कि शादी के कुछ दिनों बाद उगादी का त्योहार आया था. उन्होंने कहा, 'यह मेरे लिए विवाहित महिला के रूप में पहला त्योहार था. अवार्ड सेरेमनी में आने से पहले मैंने अपनी पूजा-पाठ पूरी कर ली थी. यह बहुत सुंदर और संतुष्टि देने वाला अनुभव था.'

पहुंचीं कई बड़ी हस्तियां 

अवार्ड फंक्शन में फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद थीं. जैसे कि चिरंजीवी को तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने प्रतिष्ठित एनटीआर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. रश्मिका ने पुरस्कार मिलने पर निर्देशक राहुल रविंद्रन, प्रोडक्शन हाउस गीता आर्ट्स, और तेलंगाना सरकार को दिल से धन्यवाद दिया. अवार्ड मिलने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि भूमा देवी का किरदार उनके दिल के बहुत करीब है. 

Similar News