मॉल सेल्सगर्ल से ग्लोबल डांस क्वीन तक: कैसे बॉलीवुड की सेंसेशन बनी Nora Fatehi

नोरा फतेही ने बिना किसी गॉडफादर और हिंदी ज्ञान के बॉलीवुड में कदम रखा और अपने डांस टैलेंट से खुद को ग्लोबल स्टार बना लिया. उनकी जर्नी संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है.;

( Image Source:  Instagram: norafatehi )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

बॉलीवुड में जब बात आती है जबरदस्त डांस और कमाल की स्क्रीन प्रेजेंस की, तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है. अपने कातिलाना डांस मूव्स और इलेक्ट्रिफाइंग एनर्जी से उन्होंने इंडस्ट्री में एक अलग ही मुकाम हासिल कर लिया है. आज न सिर्फ भारत, बल्कि पूरी दुनिया में उनके फैंस दीवाने हैं. पर्दे पर उनकी एक झलक ही काफी होती है दिल जीतने के लिए चाहे वो उनकी मास्टरफुल कोरियोग्राफी हो या वो मैग्नेटिक चार्म जो स्क्रीन पर छा जाता है. नोरा ने न सिर्फ डांस को री-डिफाइन किया है, बल्कि ग्लोबल आइकन बनकर साबित कर दिया है कि असली टैलेंट बाउंड्रीज़ नहीं मानता. 

बचपन और शुरुआत कनाडा से- नोरा फतेही का जन्म 6 फरवरी 1992 को टोरंटो, कनाडा में हुआ था. उनके माता-पिता मोरक्कन मूल के हैं.  छोटी उम्र से ही उन्हें डांस बहुत पसंद था. उन्होंने खुद ऑनलाइन वीडियो देखकर बेली डांस सीखा. 16 साल की उम्र में उन्होंने खुद को सपोर्ट करने के लिए मॉल में सेल्सगर्ल का काम किया, लेकिन उनका सपना बड़ा था परफॉर्मिंग आर्ट्स में नाम कमाना. 

Instagram: norafatehi

इंडिया आने का फैसला- नोरा ने फैसला किया कि वो इंडिया आकर बॉलीवुड में ट्राई करेंगी. वो बिना किसी कनेक्शन के मुंबई आईं, हिंदी नहीं जानती थीं, लेकिन डांस उनकी ताकत थी. शुरुआत में काफी स्ट्रगल हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. 

Instagram: norafatehi

फिल्मी डेब्यू - 2014 में नोरा ने हिंदी फिल्म 'Roar: Tigers of the Sundarbans' से एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया. फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई, लेकिन इससे उन्हें इंडस्ट्री में एंट्री मिली. 

Instagram: norafatehi

डांस से ब्रेकथ्रू - नोरा को असली पहचान मिली उनके आइटम सॉन्ग्स और डांस से. 'दिलबर' (सत्यमेव जयते) और 'ओ सकी-सकी' (बाटला  हाउस) जैसे गाने से वो सुपरहिट हो गईं. उनका बेली डांस स्टाइल लोगों को दीवाना बना देता है.

Instagram: norafatehi

इंटरनेशनल स्टेज पर परफॉर्मेंस- नोरा ने FIFA वर्ल्ड कप, Expo 2020 और IIFA जैसे बड़े स्टेज पर परफॉर्म किया. वो ग्लोबल डांस आइकॉन बन गईं और दुनिया भर में फेमस हुईं. 

Instagram: norafatehi

सिंगिंग और म्यूजिक करियर- नोरा सिर्फ डांस नहीं, सिंगिंग में भी आगे बढ़ीं. उन्होंने 'Snake' जैसे इंटरनेशनल सॉन्ग्स किए और Warner Music के साथ डील साइन की. वो अब मल्टीलिंगुअल आर्टिस्ट हैं. 

Instagram: norafatehi

फिटनेस और स्टाइल आइकन- नोरा की फिट बॉडी और ग्लैमरस लुक्स की वजह से वो फैशन और फिटनेस में भी इंस्पिरेशन हैं. वो रेड कार्पेट पर हमेशा धमाल मचाती हैं. 

Instagram: norafatehi

चुनौतियां और मेहनत- एक आउटसाइडर होने के कारण उन्हें इंडस्ट्री में काफी चैलेंज फेस करने पड़े। भाषा की समस्या, गेटकीपर्स और इंजरी भी आई, लेकिन उनकी डेडिकेशन ने उन्हें टॉप पर पहुंचाया. 

Instagram: norafatehi

एक्ट्रेस से मल्टीटैलेंटेड स्टार- अब नोरा सिर्फ डांसर नहीं, एक्ट्रेस, सिंगर, मॉडल, प्रोड्यूसर और एंटरप्रेन्योर भी हैं. वो महिलाओं के एम्पावरमेंट और मेंटल हेल्थ के लिए भी काम करती हैं. 

Instagram: norafatehi

आज की नोरा-ग्लोबल सेंसेशन- आज नोरा फतेही बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और हाई-चार्ज्ड परफॉर्मर हैं. उनकी जर्नी बताती है कि अगर पैशन और हार्ड वर्क हो तो कोई भी सपना पूरा हो सकता है. वो लाखों लोगों की इंस्पिरेशन हैं. 

Similar News