FIFA World Cup 2026 : नोरा फतेही के डांस और सिंगिंग का जादू, कैटी पेरी और शकीरा ने भी मंच पर लगाई आग

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय स्टार नोरा फतेही ने शानदार परफॉर्मेंस देकर इतिहास रच दिया। वहीं शकीरा, कैटी पेरी और कई इंटरनेशनल कलाकारों ने म्यूजिक और एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का लगाया.

( Image Source:  X: @_alejandromun )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ शुरू हो चुका है और इस बार रोमांच सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि संगीत के मंच पर भी सिर चढ़कर बोल रहा है. जब भी फुटबॉल और डांस का जिक्र आता है, तो जहन में रफ्तार और धड़कनें तेज हो जाती हैं. लेकिन जरा सोचिए, जब दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर भारत की डांसिंग सेंसेशन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपनी कातिलाना अदाओं के साथ उतरें, तो नजारा कैसा होगा? फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ओपनिंग सेरेमनी ने कुछ ऐसा ही समां बांध दिया है, जिसने खेल प्रेमियों से लेकर म्यूजिक के दीवानों तक, हर किसी को झूमने पर मजबूर कर दिया है. मेक्सिको, कनाडा और अमेरिका की संयुक्त मेजबानी में हो रहे इस ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की शुरुआत इतनी ग्लैमरस होगी, इसकी कल्पना शायद ही किसी ने की थी. 

कनाडा में नोरा फतेही का 'रेड हॉट' परफॉर्मेंस

शुक्रवार की शाम कनाडा के टोरंटो में आयोजित फीफा के स्पेशल ओपनिंग सेरेमनी के नाम रही. जैसे ही मंच पर नोरा फतेही की एंट्री हुई, पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. नोरा ने इस खास मौके पर पूरी तरह से रेड कलर की एक बेहद खूबसूरत कटआउट ड्रेस पहनी हुई थी. उनके खुले, लहराते हुए बाल और उनका कॉन्फिडेंस उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था. सैकड़ों बैकग्राउंड डांसर्स के साथ ताल से ताल मिलाते हुए नोरा ने जो समां बांधा, उसने दर्शकों को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया. उनकी इस एनर्जेटिक परफॉरमेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गए हैं. फैंस उनके डांस मूव्स और सिंगिंग टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं नोरा के लिए यह दूसरा मौका था जब उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में शाम सजाई. इससे पहला वह साल फीफा वर्ल्ड कप 2022 में में परफॉर्म कर चुकी हैं. 

कैटी पेरी ने बिखेरा जलवा

कनाडा के टोरंटो में आयोजित इस दूसरे ओपनिंग सेरेमनी में सिर्फ नोरा ही नहीं, बल्कि कई इंटरनेशनल पॉप स्टार्स ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा. इस लाइनअप में एलनिस मोरिसेट, एलेशिया कारा, इलियाना, जेसी रेयेज़ और माइकल बुबले जैसे दिग्गज नाम शामिल थे, जिन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से शाम को यादगार बना दिया. 

मंच पर आई 'वाका वाका' गर्ल शकीरा

इस म्यूजिकल सफर की शुरुआत दरअसल 11 जून को मेक्सिको सिटी में हुई थी, जहां टूर्नामेंट का पहला और मुख्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया. फुटबॉल और म्यूजिक का पुराना रिश्ता है, और जब बात फीफा की हो तो शकीरा का नाम सबसे पहले आता है. 'वाका वाका' गर्ल शकीरा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें फीफा की क्वीन कहा जाता है. मेक्सिको सिटी के ऐतिहासिक स्टेडियम में शकीरा और बर्ना बॉय ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ऑफिसियल सॉन्ग 'दाई दाई' (Dai Dai) का पहला लाइव डिस्प्ले किया. दोनों की जुगलबंदी ने स्टेडियम में मौजूद लाखों दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए. मंच पर शकीरा के अलावा- एलेजांद्रो फर्नांडीज, बेलिंडा, डैनी ओशन, जे बाल्विन, लीला डाउन्स और लॉस एंजिल्स अज़ुलेस माना जैसे लोकप्रिय कलाकारों ने भी अपनी शानदार परफॉर्मन्स दी.

फीफा विश्व कप 2026: क्यों खास है यह टूर्नामेंट?

फीफा वर्ल्ड कप 2026 अब तक के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा और ग्रैंड टूर्नामेंट है. इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट पूरी तरह बदल चुका है. यह पहली बार है जब तीन देश संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको मिलकर इसकी मेजबानी कर रहे हैं. इस बार टूर्नामेंट में कुल 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो इसे अब तक का सबसे बड़ा फीफा वर्ल्ड कप बनाता है. इस टूर्नामेंट का आगाज 11 जून को मेक्सिको सिटी में मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए रोमांचक उद्घाटन मैच के साथ हुआ. अब एक महीने से भी अधिक समय तक चलने वाले इस फुटबॉल के रोमांच का समापन 19 जुलाई को होने वाले ग्रैंड फिनाले के साथ होगा. मैदान पर फुटबॉल के दिग्गजों की जंग और मंच पर दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार्स का यह अनोखा संगम फीफा 2026 को इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज कराने के लिए तैयार है. 

Similar News