Dhurandhar 2 ने मचाया तहलका! 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 800 करोड़ पार, रणवीर सिंह की फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर
रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के 5 दिनों में ही 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म भारत ही नहीं, विदेशों में भी जबरदस्त कमाई कर रही है.
आदित्य धर द्वारा निर्देशित और रणवीर सिंह, राकेश बेदी, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त जैसी दमदार स्टार कास्ट वाली फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' (Dhurandhar 2) अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बरकरार रखे हुए है. दिसंबर 2025 में रिलीज हुई पहली फिल्म 'धुरंधर' ने जबरदस्त कमाई करके बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था.
अब उसकी सीक्वल फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' भी उसी सफलता की राह पर चल रही है. 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले ही हफ्ते में शानदार बिजनेस किया है. हालांकि सोमवार को थोड़ी गिरावट देखने को मिली, लेकिन फिर भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का पूरा अपडेट (5वें दिन तक)
फिल्म को रिलीज होने से एक दिन पहले यानी 18 मार्च 2026 को पेड प्रीव्यू में भारत में 43 करोड़ रुपये की कमाई हुई.
- पहला दिन (19 मार्च): 102.55 करोड़ रुपये
- दूसरा दिन (शुक्रवार): 80.72 करोड़ रुपये
- तीसरा दिन (शनिवार): 113.00 करोड़ रुपये
- चौथा दिन (रविवार): 114.85 करोड़ रुपये
- पांचवां दिन (सोमवार, 23 मार्च): 65 करोड़ रुपये
पांच दिनों में भारत में फिल्म का कुल शुद्ध कलेक्शन 519.12 करोड़ रुपये पहुंच गया है, जबकि सकल कलेक्शन 619.76 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशों से अभी तक 210 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. इस हिसाब से फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड पर कलेक्शन (सभी भाषाओं में) 829.76 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म अब घरेलू बाजार में 500 करोड़, कुल भारतीय बाजार में 600 करोड़ और वर्ल्डवाइड पर 800 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है. इससे साफ है कि 'धुरंधरः द रिवेंज' बॉलीवुड की नई बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है.
पांचवें दिन पैनइंडिया लेवल पर कमाई
यह फिल्म सिर्फ हिंदी में नहीं, बल्कि पांच अलग-अलग भाषाओं में रिलीज हुई है- हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम। सोमवार (5वें दिन) को भाषावार कमाई इस तरह रही:
- हिंदी: 60 करोड़ रुपये
- तेलुगु: 3.50 करोड़ रुपये
- तमिल: 1.20 करोड़ रुपये
- कन्नड़: 0.15 करोड़ रुपये
- मलयालम: 0.15 करोड़ रुपये
ऑक्यूपेंसी (सीट भरने की दर)
फिल्म की सीट भरने की दर (ऑक्यूपेंसी) भी काफी अच्छी रही है:
- प्रीव्यू दिन: 64.8%
- पहले दिन: 67.8%
- दूसरे दिन: 62.6%
- तीसरे दिन: 81.6%
- चौथे दिन: 79.7%
- पांचवें दिन (सोमवार): 44.1%
पांचवें दिन फिल्म ने पूरे भारत में 20,382 शो लगाए थे
फिल्म की कहानी
धुरंधरः द रिवेंज एक जासूसी एक्शन ड्रामा फिल्म है. इसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वे हमजा नाम के किरदार को निभा रहे हैं, जो असल में भारतीय गुप्तचर एजेंट जसकिरत है. पहली फिल्म में हमजा लयारी के सबसे खतरनाक गिरोह में घुसपैठ करता है और गिरोह के सरगना रहमान दिकैत को मार डालता है. दूसरी फिल्म 'धुरंधरः द रिवेंज' में दिकैत की हत्या के बाद हमजा लयारी के अंडरवर्ल्ड और राजनीति पर अपनी मजबूत पकड़ बना लेता है. फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक अकेला सीक्रेट एजेंट दुश्मन के इलाके में घुसकर उसे अंदर से ही तबाह कर देता है. फिल्म में भरपूर एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा है, जो दर्शकों को बांधे रखता है.