ये तो झांकी है पिक्चर अभी बाकि है! Dhurandhar 2 का धमाका,रिलीज से पहले ही 120 करोड़ की एडवांस बुकिंग की
ईद के मौके पर रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ ने भारत और विदेशों में मिलाकर 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की एडवांस बुकिंग कर ली है. फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बावजूद टिकटों की जबरदस्त डिमांड देखने को मिल रही है.
Dhurandhar 2 advance booking: रनवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर : द रिवेंज' (Dhurandhar 2) काफी जोर-शोर से चर्चा में है. यह आदित्य धर द्वारा निर्देशित जासूसी थ्रिलर फिल्म है, जो 19 मार्च को ईद, उगादी और गुड़ी पड़वा के मौके पर रिलीज हो रही है. रिलीज से चार दिन पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमाल कर दिया है. फिल्म ने भारत में 60 करोड़ रुपये से ज्यादा और दुनिया भर में 100 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग कर ली है. यानी कुल मिलाकर अभी तक 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है.
भारत में एडवांस बुकिंग की स्थिति (पहले दिन यानी 19 मार्च के लिए)
- रविवार को फिल्म ने अपने पहले दिन के लिए लगभग 1.5 लाख टिकट बेचे. यह संख्या शनिवार सुबह से शुरू हुई बुकिंग के पहले 24 घंटों जितनी ही है
- रविवार को एडवांस बुकिंग से फिल्म ने घरेलू बाजार में करीब 7 करोड़ रुपये जोड़े
- अगर ब्लॉक बुकिंग (लगभग 8 करोड़ रुपये) को अलग कर दें, तो कुल कलेक्शन लगभग 14.42 करोड़ रुपये बनता है
- सबसे ज्यादा बुकिंग हिंदी वर्जन में हुई है. हिंदी में 2.82 लाख टिकट बिके, जिससे 13.70 करोड़ रुपये की कमाई हुई/ (इसमें IMAX और Dolby Cine फॉर्मेट शामिल नहीं हैं. IMAX में 4,943 टिकट से 41.97 लाख और Dolby Cine में 243 टिकट से 1.74 लाख रुपये आए.)
- डब्ड तेलुगु वर्जन में 13,429 टिकट बिके और 17.84 लाख रुपये कमाए
- डब्ड तमिल में 7,674 टिकट से 10.46 लाख रुपये आए
- कन्नड़ और मलयालम में बुकिंग बहुत कम रही- कन्नड़ में सिर्फ 9 टिकट (1,800 रुपये) और मलयालम में 210 टिकट (35,524 रुपये)
- कुल मिलाकर पहले दिन के लिए भारत में 3.08 लाख टिकट बिक चुके हैं.
क्या हाल है साउथ में?
तेलुगु बाजार में इस फिल्म को पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से टक्कर मिल रही है, जो भी उसी दिन रिलीज हो रही है. पहली फिल्म 'धुरंधर' सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई थी, लेकिन इस सीक्वल को पांच दक्षिण भारतीय भाषाओं (तेलुगु, तमिल, कन्नड़, मलयालम) में डब किया गया है. पहले कुछ समय तक सफलता पर सवाल थे क्योंकि यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी रिलीज होने वाली थी, लेकिन उसे खाड़ी युद्ध के कारण टाल दिया गया. साथ ही, पाकिस्तान विरोधी कंटेंट की वजह से 'धुरंधर 2' को खाड़ी देशों में बैन है, इसलिए वहां प्रभाव नहीं पड़ेगा.
पेड प्रीव्यू (18 मार्च की शाम) की बुकिंग
- पेड प्रीव्यू की बुकिंग 9 दिन पहले शुरू हुई थी, साथ ही ट्रेलर भी रिलीज हुआ
- अब तक 6.86 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे 32.36 करोड़ रुपये जमा हुए
- ब्लॉक बुकिंग (लगभग 5 करोड़) जोड़ने पर कुल 37.31 करोड़ रुपये हो जाते हैं
- हिंदी में 6.20 लाख टिकट बिके, 31.10 करोड़ रुपये कमाए। (Dolby Cine में 356 टिकट से 2.72 लाख अतिरिक्त, IMAX में प्रीव्यू नहीं है.)
- तेलुगु में 33,473 टिकट से 64.94 लाख, तमिल में 28,283 टिकट से 45.86 लाख, कन्नड़ में 1,393 टिकट से 6.03 लाख, मलयालम में 2,644 टिकट से 5.99 लाख रुपये
भारत में 60 करोड़ से ज्यादा
प्रीव्यू + पहले दिन की बुकिंग मिलाकर भारत में 60 करोड़ से ज्यादा हो गई है. इसमें करीब 10 लाख टिकट और 13 करोड़ की ब्लॉक बुकिंग शामिल है. फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है (केवल एडल्ट्स के लिए), फिर भी इतनी जबरदस्त बुकिंग है. आने वाले दिनों में और शो बढ़ेंगे, खासकर आखिरी तीन दिनों में बुकिंग और तेज होने की उम्मीद है.
विदेशों में एडवांस बुकिंग
- दुनिया भर में बुकिंग 100 करोड़ रुपये पार कर गई है
- उत्तरी अमेरिका में ओपनिंग वीकेंड के लिए पहले से 5 मिलियन डॉलर (करीब 46 करोड़ रुपये) से ज्यादा बुकिंग है. पहले दिन और प्रीमियर से 25 मिलियन डॉलर (23.50 करोड़) का अनुमान
- विदेशों से कुल शुरुआती बिक्री करीब 60 करोड़ रुपये है
- भारत के 60 करोड़ + विदेश के 60 करोड़ = कुल 120 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग अब तक
दुनिया भर में 1300 करोड़
पहली फिल्म 'धुरंधर' ने भारत में 890 करोड़ से ज्यादा और दुनिया भर में 1300 करोड़ से ज्यादा कमाए थे, जो अब तक की सबसे ज्यादा कमाई वाली भारतीय फिल्मों में शुमार है. अब देखना है कि धुरंधर 2 इस रिकॉर्ड को तोड़ पाती है या नहीं. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी अपनी पुरानी भूमिकाओं में वापस आए हैं. यह बी62 स्टूडियोज और जियो स्टूडियोज की सह-निर्मित फिल्म है.