Oscar 2026 में Priyanka Chopra ने Javier Bardem संग दिया अवॉर्ड, रेड कार्पेट पर Nick Jonas के साथ लूटी तारीफ

Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा ने ग्लोबल मंच पर एक बार फिर भारत का नाम रोशन किया. उन्होंने जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का विजेता घोषित किया और रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया.

( Image Source:  ANI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On :

Oscar 2026: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  ने 97वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में एक बहुत खास भूमिका निभाई. वे इस बार अवार्ड देने वालों में शामिल थीं.  उन्होंने बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर देने के लिए मंच पर कदम रखा. प्रियंका ने स्पेनिश एक्टर जेवियर बार्डेम के साथ मिलकर इस कैटेगरी का विनर अनाउंस किया. इस बार यह अवार्ड नॉर्वे की फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' को मिला. इस फिल्म को निर्देशक जोआकिम ट्रायर ने बनाया है.

फिल्म की कहानी दो बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है. उनकी मां की मौत के बाद वे अपने पिता गुस्ताव बोर्ग से रिश्ते को लेकर परेशान रहती हैं। गुस्ताव एक बहुत फेमस फिल्ममेकर हैं. यह कहानी परिवार के रिश्तों, पुरानी यादों और कला के जीवन पर पड़ने वाले असर को बहुत खूबसूरती से दिखाती है. फिल्म में मुख्य किरदार स्टेलन स्कार्सगार्ड और रेनेट रेइन्सवे ने निभाए हैं.

प्रियंका चोपड़ा का लुक 

प्रियंका अपने पति, सिंगर और एक्टर निक जोनास के साथ इस अवार्ड में पहुंची थी. दोनों ने रेड कार्पेट पर साथ में वॉक किया और सबकी नजरें उन पर टिकी रहीं. इस खास मौके के लिए प्रियंका ने डायोर का एक बेहद खूबसूरत सफेद गाउन पहना था. यह गाउन स्ट्रैपलेस था, यानी कंधों के बिना, और पूरी तरह फिटिंग वाला था. इससे उनका फिगर और भी ज्यादा अट्रैक्टिव लग रहा था. गाउन में एक ऊंची स्लिट थी और स्कर्ट पर पंखों जैसी नाजुक कढ़ाई की गई थी. उन्होंने इसके साथ ब्लैक हाई हील्स और डायमंड नेकलेस पहना. बालों को स्ट्रेट और फ्लैट रखा था, जबकि मेकअप नॉर्मल और शाइनिंग था, जो उनके चेहरे पर बहुत सूट कर रहा था.

कैसे लगे निक जोनास

निक जोनास ने भी क्लासिक ब्लैक वेलवेट टक्सीडो पहना था, जिसमें सफेद शर्ट और बो टाई थी. दोनों साथ में इतने अच्छे लग रहे थे कि रेड कार्पेट पर उनका लुक क्लासिक और यादगार बन गया. अवार्ड से पहले प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फैंस के साथ तैयार होने की झलकियां शेयर कीं. एक छोटे वीडियो में उन्हें डायोर की सफेद ड्रेस पहने देखा गया, और निक के साथ वे बड़े इवेंट के लिए निकल रही थी. यह पल प्रियंका के लिए और भारत के लिए गर्व का मौका था, क्योंकि वे वैश्विक मंच पर भारत का नाम रोशन कर रही हैं. 

Similar News