भारत में फेक फिल्में बन रही हैं! Nawazuddin Siddiqui का बड़ा बयान, बॉलीवुड पर प्रोपेगैंडा फैलाने का आरोप
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलीवुड को लेकर बड़ा बयान दिया और कहा कि देश में कई फिल्में फर्जी नैरेटिव के आधार पर बनाई जा रही हैं. उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे ‘द केरल स्टोरी’ जैसी फिल्मों से जोड़कर बहस कर रहे हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी (Nawazuddin Siddiqui), जो हाल ही में नेटफ्लिक्स की क्राइम थ्रिलर 'रात अकेली है: बंसल मर्डर्स' में नजर आए थे, ने NDTV के एक इवेंट में बॉलीवुड पर जमकर तंज कसा. उन्होंने खुलेआम कहा कि हमारे यहां फेक फिल्में बन रही हैं. एक्टर ने जोर देकर कहा कि सच तो सब जानते हैं, लेकिन कोई बोलता नहीं. दुनिया में जो कुछ हो रहा है खासकर ईरान-इजराइल जैसे मुद्दों पर उसका सच भी सबको मालूम है, फिर भी फिल्मों में झूठे नैरेटिव और फर्जी कहानियां दिखाई जा रही हैं.
उन्होंने आगे कहा, 'सच बहुत बड़ा है और आजकल सच सबको पता चल जाता है. लेकिन फिल्ममेकर्स जो बना रहे हैं, वो फेक है. हमारे देश में फेक फिल्में बन रही हैं और ये बात हर कोई जानता है.' सवाल ईरान-इजराइल युद्ध और वैश्विक हालात पर था, जहां पूछा गया कि क्या फिल्मकारों की जिम्मेदारी है समाज को सही दिशा दिखाने की? नवाजुद्दीन ने जवाब में बॉलीवुड की इन 'फेक फिल्मों' की आलोचना की और कहा कि लोग जानते हैं कौन से झूठ फैलाए जा रहे हैं, कौन सा नैरेटिव सेट किया जा रहा है.
क्या बोल गए नवाजुद्दीन सिद्दी?
नवाज ने कहा, 'सच बहुत जरुरी है और आज की दुनिया में सच सबको पता है। जिस तरह की फिल्में बन रही हैं, आप जानते हैं उनके पीछे का सच क्या है, लेकिन आप उसे कहेंगे नहीं. हमारे देश में फेक फिल्में बन रही हैं और यह सबको पता है. दुनिया में जो हो रहा है, यह भी सबको पता है. दरअसल, सच क्या है, यह सबको पता है. भले ही कोई इसे बोले नहीं, वो अलग बात है. दुनिया की मौजूदा स्थिति आपको चिंतित कर रही है. आप भी इसके पीछे का सच जानते हैं.' जब एंकर ने इजराइल-ईरान युद्ध पर सवाल पूछा क्या यह जो वॉर चल रही है वो चिंता पैदा करती है?. जिसपर एक्टर ने कहा, 'आप भी जानते हैं मुझसे मत बुलवाइए इसे कहने के लिए. यहां बैठे हर व्यक्ति को इसके पीछे का सच पता है. लेकिन आप वैश्विक घटनाओं पर नज़र रख रहे हैं. सब नज़र रख रहे हैं सच क्या है? कौन से झूठ फैलाए जा रहे हैं? कौन सा नैरेटिव बनाया जा रहा है? इसके बारे में सबको पता है.
उनका यह बयान सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है और कुछ लोग उनकी आलोचना कर रहे है. देखें यहा:
रिपोर्टर: क्या निर्देशक कथा-आधारित फिल्में बना रहे हैं? नवाज़: हम सब जानते हैं कि प्रोपोगेंडा वाली फिल्में बन रही हैं, उनमें से अधिकतर नकली हैं, आप भी जानते हैं कि ये नकली हैं और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी जा रही हैं. मुझे इस बारे में बोलने पर मजबूर मत करो. नवाज़ ने 'केरल स्टोरी' 2 और 'धुरंधर' जैसी फिल्मों की जमकर आलोचना की.'
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने केरल स्टोरी को फर्जी फिल्म बताया, जो प्रेम जिहाद और धर्मांतरण के 3000 से अधिक दस्तावेजी मामलों पर आधारित है. वहीं दूसरी ओर, वही नवाजुद्दीन उन प्रोपोगेंडा फिल्मों की कभी आलोचना नहीं करते जिनमें हिंदू खलनायक हर 10 मिनट में मस्जिदों को जलाते हुए दिखाए जाते हैं.
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हालांकि किसी खास फिल्म का नाम नहीं लिया. उनका कहना था कि ऐसी फिल्में समाज को गलत दिशा में ले जा रही हैं और झूठी कहानियां फैला रही हैं. इस बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इसे तुरंत 'धुरंधर' (Dhurandhar) और 'द केरल स्टोरी' (The Kerala Story) जैसी फिल्मों से जोड़ दिया, क्योंकि इन पर प्रोपेगैंडा फैलाने के आरोप लगते रहे हैं. कई लोगों ने इसे इन फिल्मों पर सीधा हमला माना.