Khesarilal Yadav के बर्थडे पर Akanksha Puri का रोमांटिक पोस्ट वायरल, फैंस बोले- 'क्या चल रहा है दोनों के बीच?'

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी ने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर उन्हें खास अंदाज में बधाई दी. तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने दोनों की केमिस्ट्री पर चर्चा शुरू कर दी और सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो गया.

( Image Source:  Instagram: akanksha8000 )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 15 March 2026 12:06 PM IST

भोजपुरी सिनेमा के बहुत बड़े सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesarilal Yadav) आजकल सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं. उनके वीडियो और गाने लगभग हर दूसरे दिन इंस्टाग्राम और अन्य प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करते रहते हैं. फैंस उनकी हर छोटी-बड़ी चीज को बहुत पसंद करते हैं. 15 मार्च को खेसारी लाल यादव अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनके लाखों फैंस उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर बधाई मैसेज, फोटोज और वीडियो की बाढ़ आ गई है.

फैंस उन्हें प्यार से 'भैया' कहकर बधाई दे रहे हैं और उनकी लंबी उम्र, सफलता और खुशी की दुआएं मांग रहे हैं. इसी बीच, खेसारी जी की अच्छी दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने भी उन्हें बहुत प्यार भरी बधाई दी है. आकांक्षा ने इंस्टाग्राम पर तीन खूबसूरत और रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो और खेसारी साथ नजर आ रहे हैं. इन फोटोज में दोनों काफी अच्छे लग रहे हैं और फैंस को ये जोड़ी बहुत पसंद आ रही है. 

क्या लिखा आकांक्षा ने?

आकांक्षा ने कैप्शन में लिखा है, 'आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी. भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपका हर सपना पूरा हो.  आप यूं ही हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें.' उन्होंने एक और मैसेज में खेसारी को "मेरे जानने वाले सबसे सुंदर, सबसे एनर्जेटिक, सबसे प्रतिभाशाली और सबसे फिट आदमी कहा है. साथ ही ढेर सारा प्यार भेजते हुए लिखा है कि 'सुपरस्टार हमेशा खुश रहें.' इन फोटोज और बधाई पर फैंस ने खूब कमेंट्स किए हैं. कोई रोमांस की बात कर रहा है, तो कोई जोड़ी की तारीफ कर रहा है. दोनों के बीच की दोस्ती और केमिस्ट्री लोगों को बहुत पसंद आती है.

हालिया वायरल तस्वीरें 

हाल ही में खेसारी और आकांक्षा का एक जिम वर्कआउट वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. उस वीडियो में दोनों साथ में एक्सरसाइज करते दिखे थे, जिससे फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. अब ये नई रोमांटिक फोटोज और बधाई ने फिर से नई चर्चा शुरू कर दी है. लोग सोशल मीडिया पर इनकी जोड़ी की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं और बातें कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव की फिल्मों की बात करें तो उनके पास कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं. IMDb के मुताबिक उनकी आने वाली फिल्मों में 'शादी हो तो ऐसी', 'राइट', 'अपहरण', 'बापजी', 'चलो भाग चले', 'अब होई प्रेम युद्ध' और 'अवैध 2' जैसी फिल्में शामिल हैं.

साउथ में डांस नंबर करेंगी एक्ट्रेस 

उनकी पिछली फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करती रही हैं और फैंस को खूब पसंद आई हैं. खेसारी भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं.दूसरी तरफ, आकांक्षा पुरी भी इन दिनों काफी चर्चा में हैं. उन्होंने साउथ इंडियन फिल्मों में कुछ हाई-एनर्जी डांस नंबर्स किए हैं. 'पुष्पा: द राइज' में सामंथा रुथ प्रभु के 'ऊ अंतावा' और 'पुष्पा 2: द रूल' में श्रीलीला के "किस्सिक" जैसे गाने सुपरहिट हुए थे. अब इंडस्ट्री में खबरें चल रही हैं कि आकांक्षा पुरी भी इसी तरह के बड़े डांस नंबर में नजर आ सकती हैं.

क्या है मेकर्स की प्लानिंग?

खास तौर पर सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' में उनका नाम जोर-शोर से चल रहा है. हालांकि अभी तक किसी तरफ से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिल्म के मेकर्स एक बड़े और ग्रैंड डांस नंबर की प्लानिंग कर रहे हैं. वे ऐसी एक्ट्रेस ढूंढ रहे हैं जिसमें ग्लैमर हो, कॉन्फिडेंस हो और स्क्रीन पर दमदार प्रेजेंस हो. आकांक्षा पुरी का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ रहा है. अगर ये खबर सच हुई तो आकांक्षा के लिए ये बहुत बड़ा मौका होगा. यश जैसी बड़ी स्टारडम वाली फिल्म में काम करना उनके करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. 

Similar News