Deepika Padukone पर भड़कीं Suzanne Bernert, 'धुरंधर 2' की तारीफ न करने पर सुनाई खरी-खोटी

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर दीपिका पादुकोण की चुप्पी पर विवाद खड़ा हो गया है. टीवी एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नेट ने उन्हें ‘दिखावा’ करने का आरोप लगाते हुए खुलकर निशाना साधा है.

( Image Source:  ANI, Instagram: suzannebernert )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 9 April 2026 2:30 PM IST

हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पर एक नई विवाद की शुरुआत हो गई है. टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अपनी भूमिका के लिए जानी मानी एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नेट ने दीपिका पर आरोप लगाया है कि वे अपने पति रणवीर सिंह की नई फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को दूसरों से पहले देखकर सोशल मीडिया पर दिखावा कर रही हैं.

सुज़ैन बर्नेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका को सीधे टैग करते हुए लिखा, 'प्रिय दीपिका, यह दिखावा नहीं है.' उन्होंने आगे पूछा, 'हम अब भी इंतजार कर रहे हैं कि आप अपने पति की खुलकर तारीफ करें. मुझे समझ नहीं आता कि आप ऐसा क्यों नहीं कर रही हैं। #धुरंधर2दरिवेंज.' 

क्या है पूरा मामला?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज हुई थी. यह फिल्म दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुई और इसे दशक की सबसे सफल फिल्मों में से एक माना जा रहा है. फिल्म की सफलता के बावजूद दीपिका पादुकोण ने इसके प्रमोशन में कोई खास हिस्सा नहीं लिया. वे फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में भी नहीं पहुंचीं. इसके ठीक अगले दिन दीपिका को मुंबई में एक कॉन्सर्ट में देखा गया, जिससे लोग और ज्यादा नाराज हो गए. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उनकी इस चुप्पी और अनुपस्थिति पर सवाल उठाए और उन्हें ट्रोल करने लगे.

क्या था दीपिका का रिएक्शन?

हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर दीपिका ने आखिरकार जवाब दिया. उस पोस्ट में एक पोल चल रहा था, जिसमें लोगों से पूछा गया था कि दीपिका की चुप्पी ओवरथिंकिंग है या सोची-समझी अनदेखी. दीपिका ने उस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'दूसरा वाला, मेरे दोस्त... पीएस: मैंने इसे आप सब से बहुत पहले देख लिया था. अब मज़ाक किसका है?.' इसका मतलब था कि उन्होंने फिल्म बाकी लोगों से पहले ही देख ली थी. 

सुज़ैन बर्नेट की प्रतिक्रिया

दीपिका के इस जवाब के बाद टीवी एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नेट ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि यह सिर्फ दिखावा है. उन्होंने कहा कि दीपिका अभी भी अपने पति रणवीर सिंह की फिल्म की खुलकर तारीफ नहीं कर रही हैं, जबकि उन्हें ऐसा करना चाहिए. सुज़ैन ने लिखा कि वे दीपिका से यह उम्मीद कर रहे थे कि वे पति की सफलता पर खुले दिल से बात करेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. 

सुज़ैन बर्नेट कौन हैं?

सुज़ैन बर्नेट हिंदी टीवी और बॉलीवुड दोनों में काम कर चुकी हैं. उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली.  इसके अलावा वे 'उड़ान', 'संस्कार लक्ष्मी', 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और 'चक्रवर्ती अशोक सम्राट' जैसी फिल्मों और शोज में भी नजर आ चुकी हैं. वे दिवंगत एक्टर अखिल मिश्रा की पत्नी हैं, जिनका साल 2023 में एक दुर्घटना में निधन हो गया था. अभी इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है. कुछ लोग दीपिका का बचाव कर रहे हैं तो कुछ सुज़ैन बर्नेट की बात से सहमत दिख रहे हैं. 

Similar News