Begin typing your search...

इसकी दुम सीधी नहीं हो सकती! Samay Raina पर भड़के Mukesh Khanna, शक्तिमान’ विवाद पर दिया जवाब

स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' में शक्तिमान को लेकर की गई टिप्पणी के बाद समय रैना और मुकेश खन्ना के बीच विवाद तेज हो गया है. मुकेश खन्ना ने AI तस्वीर और तीखे बयान के जरिए जवाब दिया, जिससे सोशल मीडिया पर बहस और गरमा गई.

समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना
X
समय रैना पर भड़के मुकेश खन्ना
( Image Source:  Instagram: iammukeshkhanna )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 9 April 2026 11:07 AM

मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) को एक बार ट्रोल किया है. समय रैना ने हाल ही में अपने नए स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' में मुकेश खन्ना पर तीखा हमला किया था. उन्होंने खन्ना के उस दौर को याद किया जब वे शक्तिमान बनकर टीवी पर आते थे. रैना ने आरोप लगाया कि शक्तिमान की नकल करने की कोशिश में 90 के दशक और 2000 के शुरुआती सालों में कई छोटे बच्चे इमारतों से गिरकर अपनी जान गंवा चुके थे.

इससे पहले भी मुकेश खन्ना समय रैना की आलोचना कर चुके थे. पिछले साल जब समय रैना का यूट्यूब शो 'India’s Got Latent' विवादों में फंस गया था, तब मुकेश खन्ना ने खुलकर कहा था कि इस शो में जो बातें और मजाक हो रहे हैं, वे बच्चों के लिए ठीक नहीं हैं और समाज को गुमराह कर सकते हैं. अब इस नए स्टैंडअप स्पेशल के बाद मुकेश खन्ना का गुस्सा और भी ज्यादा बढ़ गया है.

मुकेश खन्ना का पलटवार

बुधवार को मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास तस्वीर पोस्ट की. यह तस्वीर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाई गई थी. तस्वीर में मुकेश खन्ना शक्तिमान के रूप में दिख रहे हैं. वे बहुत गुस्से में हैं और उनकी आंखों से लेजर किरणें निकल रही हैं, जो समय रैना की तरफ जा रही हैं. समय रैना का चेहरा पूरी तरह काला कर दिया गया है और उन्हें एक गधे पर बिठाया गया है. कैप्शन में मुकेश खन्ना ने समय रैना को 'कुत्ते की पूंछ' कहा है. उन्होंने लिखा कि कुत्ते की पूंछ लाख कोशिश करने पर भी सीधी नहीं होती, हमेशा टेढ़ी ही रहती है.

ये नहीं सुधेरगा

खन्ना ने आगे हिंदी में लिखा, 'समय रैना कोई साधारण इंसान नहीं है. उसे पहले ही बुरी तरह अपमानित किया जा चुका है. पूरे देश ने उसका मज़ाक उड़ाया और उसका अपमान किया, लेकिन उसने उस अपमान का बदला लेने की बजाय फिर से लोगों को भड़काने का काम किया है. अब उसके लिए एक ही सही इलाज है उसका चेहरा काला करके उसे गधे पर बिठाया जाए और पूरे शहर में घुमाया जाए. बच्चे उसे देखकर टमाटर और अंडे फेंकें, क्योंकि उसने देश के लाखों बच्चों के सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है.'

समय रैना ने मुकेश खन्ना के बारे में क्या कहा था?

अपने स्टैंडअप स्पेशल 'Still Alive' में समय रैना ने मुकेश खन्ना की काफी आलोचना की. उन्होंने कहा कि शक्तिमान सीरियल के समय बहुत सारे बच्चे उसके दीवाने हो गए थे. वे शक्तिमान बनने की कोशिश में छतों और इमारतों से कूदते थे और कई बच्चे इस वजह से गंभीर रूप से घायल हुए या अपनी जान भी गंवा बैठे. रैना ने यह भी कहा कि मुकेश खन्ना का 'India’s Got Latent' शो पर दिया गया बयान गलत है. खन्ना कहते हैं कि यह शो बच्चों को बिगाड़ रहा है, लेकिन रैना का तर्क है कि शक्तिमान ने भी बच्चों को नुकसान पहुंचाया था.

India’s Got Latent विवाद पर समय रैना का बचाव

समय रैना ने अपने स्पेशल में 'India’s Got Latent' विवाद पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि शो में उनके मेहमान रणवीर अल्लाहबादिया ने एक बहुत ही अश्लील और अनुचित मजाक किया था, जिसके कारण पूरे देश में भारी आक्रोश फैला. इस मामले में तीन एफआईआर दर्ज हुईं और यूट्यूब ने सारे एपिसोड हटा दिए. फिर भी स्पेशल के आखिर में समय रैना ने घोषणा की कि वे जल्द ही 'India’s Got Latent' का दूसरा सीजन लेकर वापस आएंगे. इस पूरी घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि मुकेश खन्ना और समय रैना के बीच विवाद अब और गहरा होता जा रहा है. दोनों तरफ से तीखे हमले हो रहे हैं और यह बहस अभी जारी रहने वाली लगती है.

अगला लेख