एक सीक्वल के राइट्स थे दो के नहीं! Hera Pheri फ्रेंचाइजी पर बड़ा झटका, मद्रास हाई कोर्ट पहुंचा मामला

अपकमिंग फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर मद्रास हाई कोर्ट में बड़ा कानूनी विवाद पहुंच गया है. सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल का दावा है कि फिल्म के असली अधिकार उनके पास हैं, न कि फिरोज नाडियाडवाला के.;

( Image Source:  IMDB )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 7 Feb 2026 9:55 AM IST

अपकमिंग फिम 'हेरा फेरी 3' (Hera Pheri 3) फिल्म को लेकर एक बड़ा और अजीब कानूनी विवाद है, जो अब मद्रास हाई कोर्ट तक पहुंच गया है. सबसे पहले बात मूल कहानी की.  'हेरा फेरी' फिल्म असल में 1989 की मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' का हिंदी रीमेक है. इस मलयालम फिल्म को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था, और 2000 में फिरोज नाडियाडवाला ने इसे हिंदी में हेरा फेरी के नाम से बनाया, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल जैसे सितारे थे. यह फिल्म सुपरहिट हुई।फिर 2006 में नाडियाडवाला ने ही इसका सीक्वल फिर हेरा फेरी बनाया, जो भी काफी सफल रहा. अब वे 'हेरा फेरी 3' बनाने की तैयारी में हैं, और इसके अधिकार उन्होंने अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स को बेच दिए हैं. 

लेकिन यहां ट्विस्ट आता है. साउथ की एक प्रोडक्शन कंपनी सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड जिसके मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जी.पी. विजयकुमार, ने मद्रास हाई कोर्ट में केस दायर किया है. उनका दावा है कि हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के असली राइट्स उनके पास हैं, न कि फिरोज नाडियाडवाला के पास. उनका कहना है, 'मूल मलयालम फिल्म 'रामजी राव स्पीकिंग' के मेकर्स आदित्य फिल्म्स से उन्होंने 2022 में सारे राइट्स खरीद लिए थे.

नाडियाडवाला को कितने राइट्स मिले थे?

इसमें सीक्वल, प्रीक्वल, किरदारों का इस्तेमाल आदि सब शामिल है. नाडियाडवाला को सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने का राइट्स मिला था, यानी सिर्फ पहली फिल्म 'हेरा फेरी' (2000) बनाने का. लेकिन उन्होंने इसके बाद फिर हेरा फेरी (2006) बनाई, जो नियमों के खिलाफ था और अब वे तीसरी फिल्म के अधिकार भी बेच रहे हैं, जबकि उनके पास वो अधिकार ही नहीं हैं. जी.पी. विजयकुमार ने एक इंटरव्यू में बताया कि पहले फिल्म प्रियदर्शन ने बनाई थी, जो उनके अच्छे दोस्त हैं, इसलिए उन्होंने कुछ नहीं कहा. दूसरी फिल्म के बारे में उन्हें और ओरिजिनल ओनर्स को बहुत बाद में पता चला. तब उन्होंने सोचा कि जो हो गया सो हो गया, लेकिन अब तीसरी फिल्म बनने वाली है तो वे चुप नहीं रह सकते.

'हेरा फेरी 3' का क्या होगा भविष्य?

उन्होंने नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भी भेजा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ, इसलिए कोर्ट गए. मद्रास हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज सेंथिलकुमार राममूर्ति ने फिरोज नाडियाडवाला से सीधे पूछा, 'क्या 'हेरा फेरी 3' वाकई बन रही है या नहीं? क्योंकि सेवन आर्ट्स का दावा है कि नाडियाडवाला ने कॉपीराइट का उल्लंघन किया है. कंपनी चाहती है कि कोर्ट कोई अंतरिम आदेश दे, ताकि 'हेरा फेरी' 3 या कोई और सीक्वल न बन सके जब तक मामला तय न हो जाए. 

क्या बोले अक्षय कुमार?

दूसरी तरफ अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि उन्होंने नाडियाडवाला से अच्छी नीयत से अधिकार खरीदे थे, उन्हें लगा कि राइट्स उनके पास ही हैं. फिरोज नाडियाडवाला से कोई जवाब नहीं मिला (संपर्क करने की कोशिशें नाकाम रहीं). निर्देशक प्रियदर्शन ने भी कहा कि उन्हें 'कोई जानकारी नहीं' है. कुल मिलाकर, ये मामला अब कोर्ट में है और 'हेरा फेरी 3' की किस्मत पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. फैंस को इंतजार करना पड़ेगा कि कोर्ट क्या फैसला सुनाता है क्या फिल्म बन पाएगी या ये विवाद इसे रोक देगा. 

Similar News