Sasta-Mehanga: चाहे नया स्मार्टफोन खरीदना हो या टैबलेट, फेस्टिव सीजन में OnePlus ग्राहकों के लिए कई ऑफर्स लेकर आया है. कंपनी ने भारत में अपनी OnePlus Festive Sale 2026 का ऐलान किया है। इस सेल के तहत OnePlus 15, OnePlus 15R, OnePlus 13s और Nord सीरीज के स्मार्टफोन पर छूट दी जा रही है. 

इसके अलावा, टैबलेट और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं. चुनिंदा डिवाइस पर इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और No Cost EMI की सुविधा भी दी जा रही है. ग्राहक इन ऑफर्स का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और OnePlus Store ऐप के जरिए उठा सकते हैं.

OnePlus 15 और OnePlus 15R पर कितनी छूट?

OnePlus की Festive Sale में कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट मिल रहा है. OnePlus 15 खरीदने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का फेस्टिव डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. इन दोनों ऑफर्स के बाद फोन की इफेक्टिव कीमत 81,999 रुपये हो जाती है.

वहीं, OnePlus 15R पर 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. इस ऑफर के बाद ग्राहक इसे 57,999 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीद सकते हैं. यानी फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के पास इस सेल में कुछ बचत करने का मौका है.

OnePlus 13s पर भी मिल रहा है डिस्काउंट

कंपनी के एक और प्रीमियम स्मार्टफोन OnePlus 13s पर भी फेस्टिव ऑफर दिया जा रहा है. इस फोन की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है. इसके अलावा, ग्राहकों को 3,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है. इन ऑफर्स के बाद OnePlus 13s की इफेक्टिव कीमत 61,999 रुपये हो जाती है.

कंपनी चुनिंदा स्मार्टफोन पर कुछ बैंक कार्ड के जरिए 9 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है. हालांकि, यह सुविधा किन कार्ड्स पर मिलेगी, यह संबंधित बैंक और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा.

Nord और N सीरीज के फोन पर भी ऑफर्स

OnePlus की Festive Sale में Nord सीरीज के स्मार्टफोन भी शामिल हैं. कंपनी के मुताबिक, OnePlus Nord CE6 Lite की इफेक्टिव कीमत 27,499 रुपये से शुरू होती है. इसके अलावा Nord 6 और Nord CE6 समेत सीरीज के दूसरे मॉडल्स पर भी डिस्काउंट दिया जा रहा है. वहीं, कंपनी की N सीरीज के स्मार्टफोन भी इस सेल का हिस्सा हैं. इनकी इफेक्टिव कीमत 14,999 रुपये से शुरू होती है. Nord सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन पर 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प मिल सकता है, जबकि N सीरीज के मॉडल्स पर 3 महीने तक No Cost EMI की सुविधा दी जा रही है.

इस सेल के दौरान OnePlus ने N6x का नया 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट भी पेश किया है. कंपनी के अनुसार, यह नया वेरिएंट फेस्टिव सेल के दौरान बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.

OnePlus Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylo Pro

स्मार्टफोन के अलावा OnePlus ने अपनी टैबलेट सीरीज पर भी कई ऑफर्स पेश किए हैं.  कंपनी का प्रीमियम टैबलेट OnePlus Pad 4 4,500 रुपये तक के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है. ऑफर्स के बाद इसकी इफेक्टिव कीमत 58,499 रुपये हो जाती है. इस टैबलेट की खरीद पर ग्राहकों को फ्री OnePlus Stylo Pro भी दिया जा रहा है. इस स्टायलस की मदद से यूजर टैबलेट पर लिखने, नोट्स बनाने और दूसरे काम कर सकते हैं। Pad 4 खरीदने वाले ग्राहकों को चुनिंदा कार्ड पर 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी मिलेगा.

Pad Go 2 और Pad Lite पर क्या हैं ऑफर्स?

OnePlus Pad Go 2 खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से फ्री Go2 Stylo दिया जा रहा है. वहीं, OnePlus Pad Lite की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है. टैबलेट खरीदने वाले ग्राहकों को भी चुनिंदा बैंक कार्ड पर No Cost EMI का विकल्प मिलेगा. Pad Go 2 पर 3 महीने तक No Cost EMI की सुविधा उपलब्ध है. इस तरह कंपनी ने अपनी टैबलेट रेंज के अलग-अलग मॉडल्स पर डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरीज और EMI के विकल्प भी दिए हैं.

कहां से खरीदें OnePlus के प्रोडक्ट्स?

OnePlus Festive Sale 2026 के तहत ग्राहक स्मार्टफोन और टैबलेट पर दिए जा रहे ऑफर्स का फायदा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और OnePlus Store ऐप से उठा सकते हैं. हालांकि, बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और फ्री एक्सेसरीज की उपलब्धता मॉडल, संबंधित कार्ड और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी. इसलिए खरीदारी से पहले ग्राहकों को संबंधित प्रोडक्ट के ऑफर की पूरी जानकारी जरूर देखनी चाहिए.