भारत में कैंसर के मरीजों को दवाओं की कीमतों में बड़ी राहत मिलने वाली है. नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन की सीमा तय की है. इसके बाद कई दवाओं की MRP में भारी कटौती होगी. कुछ दवाओं की कीमत 70% से ज्यादा घट गई है, जबकि पांच दवा ब्रांड और पैक की कीमतों में 90% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इस फैसले से सभी कैंसर मरीजों को समान राहत नहीं मिलेगी. NPPA की सूची में 543 दवा ब्रांड और पैक शामिल हैं. इनमें 397 की कीमतें घटाई गई हैं, जबकि 146 की कीमतों में कोई बदलाव नहीं दिखाया गया है. फेफड़ों के कैंसर में इस्तेमाल होने वाली ओसिमर्टिनिब और अन्य महंगी दवाओं की कीमतें पहले जैसी ही रहेंगी.