1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या हुआ महंगा? जानें आम जनता की जेब पर कितना पडे़गा असर

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर महंगाई और नियमों में बदलाव का असर साफ दिखाई देने लगा है. 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई बड़े वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं

क्या-क्या हुआ महंगा एआई फोटो

(Image Source:  AI: Sora )
Edited By :  विशाल पुंडीर
Updated On :

नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही आम जनता पर महंगाई और नियमों में बदलाव का असर साफ दिखाई देने लगा है. 1 अप्रैल 2026 से देशभर में कई बड़े वित्तीय बदलाव लागू हो गए हैं, जिनका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ने वाला है.

इस बार महीने की पहली तारीख राहत नहीं, बल्कि महंगाई का झटका लेकर आई है. कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से लेकर हवाई ईंधन, शेयर बाजार और FASTag तक कई अहम बदलाव एक साथ लागू हुए हैं, जिससे आम आदमी का खर्च बढ़ना तय माना जा रहा है.

1 अप्रैल 2026 से क्या-क्या महंगा?

कमर्शियल गैस सिलेंडर

नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ा झटका दिया है. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भारी बढ़ोतरी की गई है. 19 किलोग्राम वाला सिलेंडर अब दिल्ली में 1883 रुपये की जगह 2078.50 रुपये में मिलेगा. इस बढ़ोतरी से होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ सकती है, जिसका असर आम लोगों पर भी पड़ेगा.

2. एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF)

मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर अब भारत में भी दिखने लगा है. एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में जोरदार उछाल आया है. पहली बार ATF की कीमत 2 लाख रुपये प्रति किलोलीटर के पार पहुंच गई है. इसमें लगभग दोगुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते हवाई यात्रा महंगी होने की पूरी संभावना है.

3. ATM से पैसे निकालना

1 अप्रैल से कई बैंकों ने एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बदलाव किया है. HDFC बैंक के एटीएम से अगर ग्राहक UPI के जरिए कैश निकालते हैं, तो अब यह भी फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में शामिल होगा. महानगरों में 5 फ्री ट्रांजैक्शन और अन्य शहरों में 3 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी. इस लिमिट के बाद हर अतिरिक्त ट्रांजैक्शन पर 23 रुपये का चार्ज और टैक्स देना होगा. पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने भी अपने नियमों में बदलाव किए हैं.

4. शेयर बाजार में निवेश

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए भी 1 अप्रैल से बड़ा बदलाव लागू हुआ है. बजट में की गई घोषणा के अनुसार सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) में बढ़ोतरी कर दी गई है. अब फ्यूचर्स पर STT 150% तक बढ़ा दिया गया है, जबकि ऑप्शंस पर यह करीब 50% ज्यादा हो गया है.

5. FASTag एनुअल पास

सड़क मार्ग से यात्रा करने वालों को भी झटका लगा है. 1 अप्रैल 2026 से FASTag के एनुअल पास की कीमत बढ़ा दी गई है. पहले 3000 रुपये में 200 ट्रिप की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर 3075 रुपये हो गई है.

Similar News