Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में फिर उथल-पुथल, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी

सोने और चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव जारी है. रिकॉर्ड स्तर से चांदी 2 लाख और सोना 40 हजार तक टूट चुका है, जिससे खरीदार असमंजस में हैं.;

( Image Source:  Create By AI )
Edited By :  रूपाली राय
Updated On : 6 Feb 2026 11:31 AM IST

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. पिछले कुछ समय से दोनों कीमती धातुओं के दाम बहुत तेजी से बढ़े थे, फिर अचानक भारी गिरावट आई, और अब फिर से थोड़ा-बहुत ऊपर-नीचे हो रहा है. आम लोग, खासकर शादी-ब्याह के सीजन में जो सोना-चांदी खरीदना चाहते हैं, वे काफी परेशान हैं कि कब खरीदें, क्योंकि दाम कभी ऊपर जाते हैं तो कभी नीचे आ जाते हैं.

29 जनवरी 2026 को सोने और चांदी ने रिकॉर्ड ऊंचाई छुई थी. उस दिन चांदी का भाव 4 लाख 20 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया था, और सोना 1 लाख 93 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास था ये ऑल टाइम हाई था. लेकिन उसके बाद से दोनों में बहुत तेज गिरावट आई. चांदी तो करीब 40-45% तक नीचे आ गई, और सोना भी 20-23% गिरा. 

बाजार में फिर गिरावट

इंडिया बुलियंस वेबसाइट के अनुसार, शुक्रवार 6 फरवरी 2026 को सुबह से ही बाजार में फिर गिरावट का माहौल है. गुरुवार को चांदी 2 लाख 43 हजार 815 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी, लेकिन आज सुबह खुलते ही यह 2 लाख 34 हजार रुपये के आसपास खुली और फिर तेजी से गिरकर 2 लाख 33 हजार रुपये तक आ गई यानी सिर्फ एक घंटे में ही 9-10 हजार रुपये की गिरावट देखी गई. कुल मिलाकर चांदी अब अपने हाल के उच्च स्तर से करीब 2 लाख रुपये सस्ती हो चुकी है. सोना भी करीब 2 हजार रुपये गिरकर 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (या तोला) के स्तर पर पहुंच गया है. 

ये भी पढ़ें :रेपो रेट 5.25% पर कोई बदलाव नहीं, RBI ने न्यूट्रल स्टांस बरकरार रखा; EMI और ग्रोथ पर क्या असर पड़ेगा?

यहां विभिन्न प्रमुख शहरों में शुक्रवार (6 फरवरी 2026) को सोने के भाव की लाइस्ट दी गई है. सभी कीमतें प्रति 10 ग्राम में हैं:

    • दिल्ली 24 कैरेट सोना: ₹150,390
    • 22 कैरेट सोना: ₹137,858
    • मुंबई 24 कैरेट सोना: ₹150,650
    • 22 कैरेट सोना: ₹138,096
    • कोलकाता 24 कैरेट सोना: ₹150,510
    • 22 कैरेट सोना: ₹137,968
    • चेन्नई 24 कैरेट सोना: ₹151,150
    • 22 कैरेट सोना: ₹138,554
    • बेंगलुरु 24 कैरेट सोना: ₹150,830
    • 22 कैरेट सोना: ₹138,261
    • हैदराबाद 24 कैरेट सोना: ₹150,950
    • 22 कैरेट सोना: ₹138,371

शहरों में चांदी के भाव की लिस्ट दी गई है. ये कीमतें प्रति 10 ग्राम, 100 ग्राम और 1 किलोग्राम के हिसाब से हैं (स्थानीय सर्राफा बाजार के अनुसार, शुद्धता 999 फाइन के करीब):

दिल्ली

10 ग्राम चांदी: ₹2,750 100 ग्राम चांदी: ₹27,500 1 किलो चांदी: ₹2,75,000

मुंबई

10 ग्राम चांदी: ₹2,750 100 ग्राम चांदी: ₹27,500 1 किलो चांदी: ₹2,75,000

कोलकाता

10 ग्राम चांदी: ₹2,750100 ग्राम चांदी: ₹27,5001 किलो चांदी: ₹2,75,000

चेन्नई

10 ग्राम चांदी: ₹2,800100 ग्राम चांदी: ₹28,0001 किलो चांदी: ₹2,80,000

लखनऊ

10 ग्राम चांदी: ₹2,750 100 ग्राम चांदी: ₹27,500 1 किलो चांदी: ₹2,75,000

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? 

स्पॉट चांदी 64 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई थी, जो 29 जनवरी के रिकॉर्ड हाई से 40% से ज्यादा की गिरावट है. सोना भी 0.7% गिरकर 4,745 डॉलर प्रति औंस के आसपास था. प्लैटिनम और पैलेडियम जैसी दूसरी धातुओं में भी गिरावट आई. ईरान-अमेरिका के बीच संभावित बातचीत से तनाव कम होने की उम्मीद से तेल के दाम भी गिरे, जिसका असर कीमती धातुओं पर पड़ा. एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं? अगमेंट की रिसर्च हेड रेनिशा चैनानी के अनुसार, शॉर्ट टर्म में सोने की कीमतें 1 लाख 40 हजार से 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच रह सकती हैं. चांदी के लिए 2 लाख 35 हजार से 2 लाख 85 हजार रुपये प्रति किलोग्राम का रेंज बताया जा रहा है. इंडसइंड सिक्योरिटीज के जानकारों का मानना है कि बाजार जब तक स्थिर नहीं होता, तब तक ये कमजोरी जारी रह सकती है. गुरुवार को 20% गिरावट के बाद चांदी में और नीचे आने का कारण लिक्विडिटी की कमी और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव बताया जा रहा है.

खरीदने से पहले चर्चा 

कुल मिलाकर, सोने-चांदी के दाम अभी काफी अस्थिर हैं. निवेशक और आम खरीदार दोनों ही इंतजार कर रहे हैं कि कब स्थिरता आए.  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर मजबूत होना, फेड की नीतियां, और वैश्विक अनिश्चितताएं इन कीमतों को प्रभावित कर रही हैं. अगर आप खरीदने की सोच रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स की सलाह लें और बाजार को थोड़ा और देखें, क्योंकि अभी भी बड़े बदलाव हो सकते हैं. 

Similar News