Budget 2026: AHP, केयर गिवर्स, जी राम जी से लेकर MSME तक, सरकार ने खोला रोजगार का पिटारा

Budget 2026: बजट 2026 में केंद्र सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के मकसद से कई बड़े एलान किए हैं. इनमें एक लाख AHP, 1.5 लाख केयर गिवर्स और ‘जी राम जी’ जैसी योजनाओं से सरकार ने लाखों लोगों को काम मुहैया कराने का वादा किया है.;

( Image Source:  Sora AI )

Budget 2026: बजट 2026 के जरिए केंद्र सरकार ने रोजगार को केंद्र में रखते हुए युवाओं को बड़ा संदेश दिया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने काम, कौशल और देखभाल के जरिए लाखों रोजगार के अवसर पैदा करने के वादा किया है. हेल्थ सेक्टर में एक लाख Allied Health Professionals (AHP), सामाजिक क्षेत्र में 1.5 लाख केयर गिवर्स, और ग्रामीण भारत में ‘जी राम जी’ व अन्य योजनाओं के जरिए लाखों की संख्या में रोजगार सृजन का रोडमैप पेश किया है. इस बजट के जरिए सरकार ने केवल आंकड़ों का नहीं, बल्कि गांव से शहर तक नौकरी के भरोसे का दावा किया है.

केंद्र सरकार शिक्षा को रोजगार और उद्यम के साथ जोड़ने पर जोर देगी. विकसित भारत का काइनेटिक सेक्टर सेवा क्षेत्र को बनाएगी. इसके लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई जाएगी जो AI और नई तकनीकों के प्रभाव का आकलन करेगी. वहीं कई ऐसी योजनाओं की घोषणा की है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेंगे.

1. स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने वाले संस्थानों को अपग्रेड किया जाएगा. रेडियोलॉजी, एनेस्थीशिया जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण बढ़ाया जाएगा, अगले पांच वर्षों में एक लाख Allied Health Professionals (AHP) जोड़े जाएंगे और 1.5 लाख केयरगिवर्स को प्रशिक्षित किया जाएगा.

2. 10,000 पर्यटन गाइडों को IIM-स्तर की ट्रेनिंग देने जैसे कार्यक्रमों की घोषणा की गई है. ताकि स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़े. पर्यटन क्षेत्र में निवेश से होटल, ट्रैवल, गाइडिंग आदि में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

3. शिक्षा क्षेत्र में विस्तार से नई यूनिवर्सिटीज, हॉस्टल और क्रिएटर लैब्स की घोषणा, जिससे बेहतर कौशल और रोजगार क्षमता बनेगी. कौशल (skill) और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं की नौकरी-योग्यता बढ़ाने पर जोर दिया गया है.

4. नई रोजगार गारंटी योजना विकसित भारत – जी राम जी को लगभग 1.5 लाख करोड़ का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है. इससे ग्रामीण इलाकों में काम के अवसर बनेंगे. यह योजना मनरेगा के विस्तार और सुधार से बड़ा कदम है, जिससे ग्रामीण स्तर पर स्थिर रोजगार बढ़ेगा.

5 . बजट 2026 में छोटे और मध्यम उद्योग (MSME) के लिए 10,000 करोड़ का ग्रोथ फंड की घोषणा की गई है, जिससे रोजगार पैदा होने में मदद मिलेगी. MSME को प्रोत्साहन मिलने पर छोटे उद्योगों और कारीगरों को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे.

6.  सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 जैसे बड़े तकनीकी मिशन से उद्योग-निर्माण और तकनीकी रोजगार को बढ़ावा मिलेगा. विनिर्माण-अनुकूल नीतियों से उत्पादन-क्षेत्र में नौकरी के अवसर बढ़ेंगे. कुल मिलाकर बजट 2026 में रोजगार के लिए शिक्षा-कौशल, ग्रामीण रोजगार योजनाएं, पर्यटन और MSME सेक्टर की सहायता जैसे कई बड़े एलान शामिल हैं, जिनका मकसद अधिक नौकरियां उत्पन्न करना तथा युवा और ग्रामीण इलाकों में काम के अवसर बढ़ाना है.

Similar News