'बकरा खाती लड़की कैसी तो लगेगी... कौन है ये पाकिस्तानी महिला? Viral डायलॉग के बाद Social में छाई
'बकरा खाती लड़की कैसी तो लगेगी- सोशल मीडिया पर इस डायलॉग से लड़की खूब वायरल हो है जिसे जानने के लिए गूगल पर सर्च कर रहे हैं जिसे लोग पाकिस्तान की लड़की बता रहे है तो आइए जानते हैं इस लड़की के बारे में...
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़की की खूब चर्चा की जा रही है और उसी के साथ वायरल दावे में बकरा खाती हुई लड़की कैसी लगेगी? ये भी खूब चर्चा में बना हुआ है. इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर लाखों लोग एक ही डायलॉग को शेयर कर रहे हैं कि 'बकरा खाती लड़की कैसी तो लगेगी...'. इस लड़की का नाम Fariha Farrukh बताया जा रहा है जो कि पाकिस्तान की बताई जा रही है.
इस डायलॉग की वजह से अचानक सुर्खियों में आईं पाकिस्तानी पत्रकार और पॉडकास्ट होस्ट Fariha Farrukh अब इंटरनेट की नई वायरल सेंसेशन बन चुकी हैं. लेकिन आखिर फरिहा फारुख कौन हैं और उनका यह वीडियो इतना वायरल क्यों हो रहा है? आइए जानते हैं.
कौन हैं फरिहा फारुख?
फरिहा फारुख पाकिस्तान की एक पत्रकार, टीवी प्रेजेंटर, कॉलमनिस्ट और पॉडकास्ट होस्ट हैं. वह मीडिया इंडस्ट्री में लंबे समय से सक्रिय हैं और कई सामाजिक, राजनीतिक तथा सार्वजनिक मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं. फरिहा खुद को पत्रकार और मीडिया प्रोफेशनल के तौर पर पेश करती हैं. वह अपना पॉडकास्ट 'Coffee With Fariha' भी होस्ट करती हैं, जिसमें बिजनेस लीडर्स, राजनीतिक विश्लेषकों, कलाकारों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के इंटरव्यू करती हैं.
सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उनके अकाउंट @farihaspeaks को लाखों लोग फॉलो करते हैं. इसी वजह से उनका कोई भी बयान या वीडियो तेजी से लोगों तक पहुंच जाता है.
कैसे वायरल हुआ फरिहा का वीडियो?
फरिहा फारुख हाल ही में पॉडकास्टर अदील आसिफ के एक इंटरव्यू में शामिल हुई थीं. बातचीत के दौरान उन्होंने खाने-पीने की अपनी पसंद और नापसंद के बारे में बात की. इंटरव्यू में फरिहा ने कहा कि उन्हें कई पारंपरिक देसी व्यंजन पसंद नहीं हैं. उन्होंने बिरयानी, निहारी, दाल-चावल और अन्य देसी खाने को लेकर अपनी राय रखी. इसी दौरान उनके कुछ बयान और चेहरे के एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. सबसे ज्यादा चर्चा उनके उस बयान की हुई, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि "बकरा खाती लड़की कैसी तो लगेगी...". देखते ही देखते यह लाइन मीम्स और रील्स का हिस्सा बन गई.
सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है चर्चा?
फरिहा के वीडियो को लेकर इंटरनेट दो हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है. कुछ लोग उनके बयानों और एक्सप्रेशन को मजेदार मानकर मीम्स बना रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का आरोप है कि उन्होंने देसी खाने और आम लोगों की पसंद का मजाक उड़ाया. यही वजह है कि उनके वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. भारत में भी कई कंटेंट क्रिएटर्स और मीम पेज इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं.
पहले भी विवादों में रह चुकी हैं फरिहा
यह पहला मौका नहीं है जब फरिहा फारुख सोशल मीडिया पर चर्चा में आई हों. इससे पहले भी उनके कुछ बयानों और लाइफस्टाइल से जुड़े दावों को लेकर विवाद हो चुके हैं. सोशल मीडिया पर कई बार उन्हें उनके कथित लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगे शौक और सार्वजनिक बयानों को लेकर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. हालांकि, उनके समर्थकों का कहना है कि उनके बयानों को अक्सर संदर्भ से हटाकर पेश किया जाता है.
बयान पर दी सफाई
विवाद बढ़ने के बाद फरिहा फारुख ने सफाई भी दी है. उनका कहना है कि उनके इंटरव्यू के छोटे-छोटे हिस्सों को काटकर वायरल किया जा रहा है और उनके पूरे बयान को सही संदर्भ में नहीं दिखाया जा रहा. उन्होंने यह भी कहा कि गलत तरीके से वीडियो और क्लिप्स फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार किया जा सकता है.
इंटरनेट की नई वायरल स्टार
फिलहाल फरिहा फारुख का नाम सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है. चाहे लोग उनके बयान से सहमत हों या असहमत, लेकिन इतना तय है कि एक पॉडकास्ट क्लिप ने उन्हें रातों-रात इंटरनेट की सबसे चर्चित शख्सियतों में शामिल कर दिया है. आज हालात यह हैं कि इंस्टाग्राम खोलते ही कहीं न कहीं फरिहा फारुख का वीडियो, उनकी तस्वीर या फिर उनके डायलॉग पर बना कोई मीम जरूर दिखाई दे जाता है.




