Begin typing your search...

हाथ में ब्रा, चेहरे पर खून... जेन्सेन हुआंग की Nvidia में वापसी पर ट्रंप ने शेयर किया AI वीडियो; क्या याद दिला रहे 2024 वाली घटना

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Nvidia के सीईओ जेन्सेन हुआंग की वापसी पर एक अनोखा AI वीडियो शेयर की है. इस तस्वीर में ट्रंप की जगह हुआंग का चेहरा लगाया गया है. जबकि हुआंग के हाथ में ब्रा दिखाई गई है.

Donald Trump post AI video Jensen Huang
X

Donald Trump post AI video Jensen Huang

( Image Source:  ChatGPT )

जेन्सेन हुआंग की Nvidia में फिर से वापसी हो चुकी है. दरअसल 11 दिन पहले जेन्सेन को सीईओ पद से हटा दिया गया था. जिससे Nvidia के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली थी और कंपनी को भारी नुकसान भी उठाना पड़ा था, लेकिन अब उनकी वापसी हो चुकी है. जेन्सेन हुआंग की वापसी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अहम भूमिका बताई जा रही है.

वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने जेन्सेन हुआंग को लेकर एक्स पर एक AI वीडियो भी शेयर किया है, जिसने हर किसी ध्यान खींचा है क्योंकि वीडियो में ट्रंप ने अपने चेहरे की जगह जेन्सेन का चेहरा AI की मदद से लगाया है और जेन्सेन हुआंग के हाथ में एक लाल रंग की ब्रा भी दिख रही है. हुआंग की वापसी का जश्न मनाने के लिए ट्रंप ने ये AI वीडियो शेयर किया है.

AI वीडियो में क्या दिखा?

ट्रंप ने @TruthTrumpPost पर ये AI वीडियो शेयर किया. वीडियो में ट्रंप ने AI की मदद से तैयार की गई एक तस्वीर में अपना चेहरा हटाकर हुआंग का चेहरा लगा दिया. तस्वीर में हुआंग का चेहरा खून से सना हुआ है और वह सुरक्षा अधिकारियों से घिरे हुए अपनी दाहिनी मुट्ठी हवा में उठाए नजर आ रहे हैं जिसमें लाल रंग की ब्रा दिख रही है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स भी तरह की कमेंट कर रहे हैं.

क्या है असली वीडियो की कहानी?

दरअसल, यह तस्वीर जुलाई 2024 में पेंसिल्वेनिया की एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले की याद दिलाती है. उस समय हमले के बाद सीक्रेट सर्विस के एजेंट ट्रंप को मंच से सुरक्षित बाहर ले गए थे. ट्रंप ने भी खून से सने चेहरे के साथ अपनी मुट्ठी हवा में उठाई थी. उनकी इसी तस्वीर को अमेरिकी राजनीति की चर्चित तस्वीरों में गिना जाता है.

जेन्सेन की वापसी पर क्या बोले ट्रंप?

Nvidia के फैसले का ट्रंप ने खुलकर स्वागत किया. उन्होंने जेन्सेन हुआंग को 'राष्ट्रीय खजाना' बताया और उन्हें दोबारा सीईओ बनाने के लिए कंपनी के बोर्ड की तारीफ की. ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा "देश को Nvidia में जेनसन की लीडरशिप की जरूरत है ताकि न सिर्फ़ कंपनी बल्कि अमेरिकी इकॉनमी की भी सफलता और खुशहाली पक्की हो सके. यूनाइटेड स्टेट्स सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि Nvidia में जेनसन की वापसी से देश की सुरक्षा को कोई खतरा है."

क्यों छोड़ना पड़ा जेन्सेन को पद?

इसी महीने की शुरुआत में जेन्सेन हुआंग ने कथित निजी रिश्तों से जुड़े खुलासों के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल जेन्सेन के एक एलिस हुआंग नाम की महिला के साथ अफेयर की खबरें सामने आई थी. इतना ही नहीं एलिस हुआंग को चीनी जासूस भी बताया गया, वहीं इस मामले के बाद से एलिस गायब है.

डोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख