Begin typing your search...

UN ऑफिस पर हमले के बाद टेंशन में इंडिया, अपने 900 सैनिकों को लेकर कह दी ये बड़ी बात

लेबनान में UN की पीस कीपिंग फोर्स की चौकी पर हमला हुआ जिसमें दो सैनिक घायल हुए हैं। साथ ही इजरायली फ़ोर्स के बुलडोजर ने यूएन की सीमा पर लगे बैरिकेड को तोड़ दिया है। इजराय का टैंक UN ऑफिस की सीमा से सटकर गया है जिससे बैरिकेड टूट गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए।

UN ऑफिस पर हमले के बाद टेंशन में इंडिया, अपने 900 सैनिकों को लेकर कह दी ये बड़ी बात
X
( Image Source:  UN )
नवनीत कुमार
Edited By: नवनीत कुमार

Published on: 11 Oct 2024 7:49 PM

मिडिल ईस्ट में इजरायल और लेबनान के बीच जंग जारी है। इस जंग के बीच इजरायल ने लेबनान में UN की पीस कीपिंग फोर्स पर गोलीबारी की थी। इजरायल यही नहीं रुका, उसने लेबनान में मौजूद चौकी पर भी हमला किया। अब भारत ने UN के दफ्तर में हमले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की है। भारत ने कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।

दरअसल लेबनान में UN की पीस कीपिंग फोर्स की चौकी पर हमला हुआ जिसमें दो सैनिक घायल हुए हैं। साथ ही इजरायली फ़ोर्स के बुलडोजर ने यूएन की सीमा पर लगे बैरिकेड को तोड़ दिया है। इजराय का टैंक UN ऑफिस की सीमा से सटकर गया है जिससे बैरिकेड टूट गया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र परिसर की अखंडता का सभी को सम्मान करना चाहिए। साथ ही UN की पीस कीपिंग फोर्स की सुरक्षा के लिए उचित उपाय किए जाएं।

भारत क्यों कर रहा चिंता?

भारत के चिंता करने का सबसे बड़ा कारण यह है कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में अधिकतर भारतीय सैनिक शामिल हैं और वह इजराइल-लेबनान सीमा पर तैनात हैं। दरअसल 900 भारतीय सैनिक इजराइल-लेबनान सीमा पर 120 किमी लंबी ब्लू लाइन पर तैनात हैं। ये सभी संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन का हिस्सा हैं। जब भारतीय सैनिकों पर हमला होगा तो भारत को चिंता करना जाहिर सी बात है।

भारत के कितने सैनिक हैं तैनात?

दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांति अभियानों में भारत के 5934 सैनिक तैनात हैं। पिछले कई संयुक्त राष्ट्र के अभियानों में भारत ने अपने 159 सैनिक खोए हैं। भारत अब इज़राइल-लेबनान सीमा पर तैनात सैनिकों को खोना नहीं चाहता है। इसी वजह से वह प्रयास कर रहा है कि इस जंग की वजह से देश के जवानों का नुकसान न हो।

फ्रांस ने इजराइल के राजदूत को किया तलब

इजरायली सैनिकों द्वारा दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के ठिकानों पर गोलीबारी के बाद फ्रांस ने स्पष्टीकरण मांगने के लिए इजरायल के राजदूत को तलब किया है। UN की पीस कीपिंग फोर्स में फ्रांस के लगभग 700 सैनिक हैं। अब तक उसका कोई भी सैनिक घायल नहीं हुआ है।

अगला लेख