मां के पीछे छिपती रही 10 साल की जिनेव्रा, कैमरों में कैद हुआ ऐसा अंदाज कि दुनिया रह गई मुस्कुराती, VIDEO
G7 Summit में जहां दुनिया की राजनीति पर सबकी नजरें थीं, वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की 10 साल की बेटी जिनेव्रा अपनी मां के पीछे छिपती हुई नजर आईं, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं.
G7 Summit में जहां दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं की मौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई थी, वहीं एक 10 साल की बच्ची ने अपनी मासूमियत से सारी लाइमलाइट चुरा ली. इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बेटी जिनेव्रा जब एयरप्लेन से उतरीं, तो वह बार-बार अपनी मां के पीछे छिपती नजर आईं. कैमरों की चमक और लोगों की भीड़ के बीच उनका शर्मीला अंदाज ऐसा था कि देखने वाले मुस्कुराए बिना नहीं रह सके.
एयरपोर्ट पर वेलकम के दौरान भी जिनेव्रा अपनी मां का हाथ थामे रहीं और लोगों से नजरें चुराती दिखीं. हालांकि जब अधिकारियों ने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया, तो उनके चेहरे पर आई खुशी ने सबका दिल जीत लिया.
कैमरों और भीड़ से बचती दिखीं जिनेव्रा
जब प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी G7 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पहुंचीं, तब उनकी बेटी जिनेव्रा भी उनके साथ मौजूद थीं. एयरप्लेन से उतरते समय जिनेव्रा अपनी मां के पीछे-पीछे चलती नजर आईं और कई बार खुद को उनके पीछे छिपाने की कोशिश करती दिखीं. सोशल मीडिया पर लोग 10 साल की बच्ची के शर्मीलेपन की तारीफ कर रहे हैं.
गिफ्ट मिलने पर चेहरे पर दिखी खास खुशी
प्रधानमंत्री मेलोनी के फॉर्मल ग्रिटिंग्स के दौरान ऑफिसर ने जिनेव्रा को भी एक गिफ्ट भी दिया. हालांकि, शुरुआत में वह थोड़ी झिझकती हुई नजर आईं, लेकिन जैसे ही उन्हें गिफ्ट मिला, उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई देने लगी. बच्ची के इसी मासूम रिएक्शन ने लोगों का दिल जीत लिया. कई यूजर्स ने कहा कि इतनी बड़ी राजनीतिक हस्ती की बेटी होने के बावजूद उनका बर्ताव बिल्कुल सामान्य बच्चों जैसा है.
कौन है जिनेव्रा?
जिनेव्रा का जन्म साल 2016 में हुआ था और वह प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी की बेटी हैं. G7 सम्मेलन में जहां दुनिया की राजनीति और कूटनीति चर्चा का केंद्र बनी हुई थी, वहीं जिनेव्रा की मासूमियत ने अलग ही माहौल बना दिया. उनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल होने लगे. लोग उनकी सादगी, शर्मीलेपन और बचपन की सहजता की तारीफ करते नजर आए. यही वजह है कि इस बार G7 सम्मेलन की कई चर्चाओं के बीच जिनेव्रा का नाम भी सुर्खियों में छाया रहा.




