शी जिनपिंग के लिए ट्रंप ने बिछा दिया रेड कार्पेट, जोरदार स्वागत से दुनिया को क्या मैसेज, कितना खतरनाक है अमेरिका और चीन का कॉम्बो?
शी जिनपिंग के लिए ट्रंप के रेड कार्पेट स्वागत ने US-China Relations पर सवाल खड़े किए. जानिए Economy, Military, Technology और Trade में इस कॉम्बो की ताकत.
अमेरिका और चीन की दुश्मनी को दुनिया की सबसे बड़ी जियो पॉलिटिकल राइवलरी माना जाता है, लेकिन 23 सितंबर 2026 को वॉशिंगटन में तस्वीर बिल्कुल अलग दिखाई दी. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के विमान के Joint Base Andrews पहुंचते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे. करीब 100 फीट यानी 30 मीटर का रेड कार्पेट, 21 सदस्यीय ऑनर कॉर्डन, सैन्य बैंड, तोपों की सलामी और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर. जिनपिंग का अमेरिका में यह सामान्य राजनयिक स्वागत नहीं था. Reuters के मुताबिक, 11 साल बाद किसी विदेशी नेता के स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति खुद Joint Base Andrews पहुंचे.
क्या ट्रंप का एयरपोर्ट पहुंचना सिर्फ प्रोटोकॉल था?
शी जिनपिंग का इस तरह से स्वागत का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि शी जिनपिंग की यह यात्रा एक दशक से ज्यादा समय बाद पहली White House State Visit है. व्हाइट हाउस के मुताबिक 24 सितंबर को शी के लिए करीब 479 अमेरिकी सैन्यकर्मियों की मौजूदगी में औपचारिक State Arrival Ceremony है. इसके बाद B-2 Bomber और चार F-22 Raptors का Flyover भी है. यानी वॉशिंगटन ने इस यात्रा को केवल बातचीत नहीं, बल्कि बेहद हाई-प्रोफाइल Diplomatic Event बनाया है.
अगर अमेरिका और चीन का कॉम्बो बन जाए तो आर्थिक ताकत कितनी होगी?
अमेरिका और चीन को एक साथ रखिए तो तस्वीर चौंकाने वाली हो जाती है. अमेरिका की अर्थव्यवस्था 2025 में करीब 2 फीसदी बढ़ी, जबकि चीन की GDP 2025 में 5 फीसदी बढ़कर 140.19 ट्रिलियन युआन हुई. IMF ने 2026 के लिए अमेरिका की Growth 2.3 फीसदी और चीन की 4.5 फीसदी अनुमानित की है. दोनों अर्थव्यवस्थाएं अलग-अलग मॉडल पर चलती हैं, लेकिन दोनों दुनिया की आर्थिक गतिविधियों के सबसे बड़े केंद्रों में हैं.
दोनों देशों के बीच व्यापार भी बेहद बड़ा है. अमेरिकी USTR के मुताबिक 2025 में अमेरिका और चीन के बीच Goods and Services Trade करीब 494.6 अरब डॉलर रहा. इसमें अमेरिकी आयात करीब 308.7 अरब डॉलर और अमेरिकी निर्यात करीब 106 अरब डॉलर के Goods Trade शामिल थे. यानी दोनों देशों की आर्थिक ताकत के साथ उनका आपसी व्यापार भी वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है.
अमेरिका और चीन मिल जाए तो गेम बदल जाएगा?
US-China Partnership का सबसे बड़ा असर टेक्नोलॉजी में दिखाई दे सकता है. अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, एडवांस्ड कंप्यूटिंग और सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी में काफी आगे है, जबकि चीन बड़े पैमाने की Manufacturing और Supply Chains में बेहद मजबूत है. Critical Minerals में भी चीन की पकड़ महत्वपूर्ण है.
IEA के मुताबिक 2024 में चीन ने मैग्नेट रेयर अर्थ की करीब 60 फीसदी माइनिंग, 91 फीसदी रिफाइनिंग और 94 फीसदी परमानेंट मैगनेट प्रोडक्शन को नियंत्रित किया. इसका मतलब है कि अगर अमेरिकी एडवांस टेक्नोलॉजी और चीनी Mineral Processing तथा Manufacturing क्षमता टकराव के बजाय सहयोग में आ जाए, तो ईवी, बैटरीज, रोबोटिक्स, डिफेंस टेक्नोलॉजी और AI Hardware जैसी Industries की Global Supply Chain का स्वरूप काफी बदल सकता है.
क्या सैन्य ताकत का कॉम्बो सबसे बड़ा बदलाव होगा?
सैन्य आंकड़े भी इस रिश्ते की ताकत दिखाते हैं. SIPRI के मुताबिक 2025 में अमेरिका ने करीब 954 अरब डॉलर और चीन ने करीब 336 अरब डॉलर Military Expenditure किया. दोनों को जोड़ने पर रकम करीब 1.29 ट्रिलियन डॉलर बैठती है. यह 2025 के कुल Global Military Expenditure 2.887 ट्रिलियन डॉलर का करीब 45 फीसदी है.
हालांकि, इसे सीधे एक संयुक्त सेना समझना गलत होगा. अमेरिका और चीन के स्ट्रेटजिक इंटरेसट ताइवान, इंडो पैसिफिक, टेक्नोलॉजी और क्षेत्रीय सिक्योरिटी जैसे मुद्दों पर अभी भी अलग हैं. इसलिए दोनों देशों के बीच सहयोग बढ़ना और दोनों का वास्तविक Military Alliance बन जाना दो बिल्कुल अलग बातें हैं.
फिर ट्रंप-Xi की नजदीकी से दुनिया को क्या संदेश?
सबसे बड़ा संदेश यह है कि Washington और Beijing अपनी Rivalry के बावजूद सीधे संवाद को नियंत्रित रखने की कोशिश कर रहे हैं. Xi Jinping ने कहा कि China और US को Rivals नहीं बल्कि Partners होना चाहिए. इसी दौरान दोनों देशों ने Trade Truce को 10 जनवरी 2027 तक बढ़ाने पर सहमति जताई है. लेकिन ताइवान, रेयर अर्थ, सेमिकंडक्टर एक्सपोर्ट, कंट्रोल और Iran जैसे मुद्दों पर मतभेद अभी भी मौजूद हैं.
ट्रंप के डिनर में क्या है बड़ा संदेश?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 24 सितंबर 2026 को व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया. अमेरिका-चीन के बीच व्यापार, तकनीक, सुरक्षा और वैश्विक प्रभाव को लेकर लंबे समय से जारी प्रतिस्पर्धा के बीच यह आयोजन महज औपचारिक रात्रिभोज नहीं, बल्कि कूटनीतिक संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है.
किसे मिला था पहला सम्मान?
ट्रंप के पहले कार्यकाल में पहला आधिकारिक स्टेट डिनर 24 अप्रैल 2018 को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के सम्मान में हुआ था.
इसके बाद 20 सितंबर 2019 को ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और उनकी पत्नी जेनी मॉरिसन के सम्मान में दूसरा स्टेट डिनर आयोजित किया गया. यह रात्रिभोज व्हाइट हाउस के रोज गार्डन में हुआ था.
MBS और किंग चार्ल्स कब दिया स्टेट डिनर?
ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में 28 अप्रैल 2026 को ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स III और रानी कैमिला के सम्मान में स्टेट डिनर आयोजित किया गया. यह दूसरे कार्यकाल का दूसरा स्टेट डिनर बताया गया है, जबकि पहला सऊदी अरब के मोहम्मद बिन सलमान के सम्मान में हुआ था.
मोदी के लिए क्या था खास?
जून 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान ट्रंप ने उनके सम्मान में व्हाइट हाउस में Working Dinner दिया था. यह ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के शुरुआती महीनों में किसी विदेशी नेता के लिए आयोजित पहला आधिकारिक डिनर था. बातचीत में आतंकवाद, रक्षा सहयोग और व्यापार जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल थे.
क्या शी का डिनर ज्यादा अहम है?
शी जिनपिंग के लिए स्टेट डिनर का महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि अमेरिका और चीन दुनिया की दो बड़ी शक्तियां हैं. ऐसे समय में औपचारिक सम्मान का यह मंच संकेत देता है कि रणनीतिक प्रतिस्पर्धा के बावजूद संवाद का रास्ता खुला है. भारत के लिए भी यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण है, क्योंकि अमेरिका-चीन रिश्तों में बदलाव Indo-Pacific, China+1, तकनीक और वैश्विक Power Balance की दिशा को प्रभावित कर सकता है.
क्या महाशक्तियां हित साधती हैं?
दिल्ली विश्वविद्यालय में इंटरनेशनल रिलेशंस के प्रोफेसर विजय वर्मा के अनुसार 21वीं सदी की वैश्विक व्यवस्था को समझने के लिए व्यापार और बाजार की केंद्रीय भूमिका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. उनके मुताबिक वर्तमान भू-राजनीतिक परिदृश्य में महाशक्तियों के लिए अपने प्रभाव और हितों को स्थापित करने के दो प्रमुख रास्ते दिखाई देते हैं.
पहला रास्ता यह है कि महाशक्तियां अपने आपसी मतभेदों और प्रतिस्पर्धा को प्रबंधित करते हुए सहयोग के ऐसे क्षेत्र तलाशें, जहां दोनों अपने-अपने राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ा सकें. दूसरा रास्ता यह है कि यदि उनके बीच के विवाद पूरी तरह सुलझ नहीं पाते, तब भी वे प्रत्यक्ष टकराव से बचते हुए अपने-अपने हितों की पूर्ति का प्रयास जारी रखें. यानी प्रतिस्पर्धा और सहयोग एक साथ चल सकते हैं.
प्रोफेसर वर्मा इसे अंग्रेजी के एक प्रचलित कहावत के जरिए समझाते हुए कहते हैं, “जब दो हाथी लड़ते हैं तो घास कुचली जाती है और जब दो हाथी प्रेम करते हैं तब भी घास ही कुचली जाती है.” उनके अनुसार अंतर केवल इतना है कि महाशक्तियों के संबंधों का स्वरूप बदलने से छोटे देशों पर पड़ने वाले दबाव का रूप बदल जाता है, लेकिन उनके सामने चुनौतियां बनी रहती हैं.
ट्रंप क्या दे रहे संकेत?
प्रोफेसर वर्मा के मुताबिक शी जिनपिंग की अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कूटनीतिक संदेश इसी व्यापक रणनीतिक दृष्टिकोण में देखा जा सकता है. उनके अनुसार ट्रंप यह संकेत दे रहे हैं कि अमेरिका और चीन के बीच मतभेद अपनी जगह कायम रह सकते हैं, लेकिन दोनों देश उन क्षेत्रों में सहयोग और तालमेल विकसित कर सकते हैं जहां उनके राष्ट्रीय हित एक-दूसरे से टकराते नहीं हैं.
ऐसे में आपसी विवादों को समाप्त करना जरूरी नहीं होता, बल्कि उसे कम करना महत्वपूर्ण होता है. अमेरिका और चीन के बीच व्यापार, प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला और रणनीतिक मुद्दों पर मतभेद बने रहने के बावजूद यदि दोनों प्रत्यक्ष टकराव से बचते हैं और सीमित सहयोग के रास्ते तलाशते हैं, तो वैश्विक शक्ति-संतुलन का स्वरूप प्रभावित होना स्वाभाविक है.




