Begin typing your search...

400 मर्दों के साथ ‘चैलेंज’ के बाद प्रेग्नेंट, Bonnie Blue के दावे से मचा हड़कंप, कैसे करेंगी बच्चे के बाप की पहचान

400 पुरुषों के साथ किए गए विवादित ‘चैलेंज’ के कुछ ही समय बाद एडल्ट स्टार Bonnie Blue ने प्रेग्नेंट होने का दावा कर सबको चौंका दिया है.उनके इस खुलासे के बाद सवालों की बाढ़ आ गई है कि क्या वाकई वह मां बनने वाली हैं और अगर हां, तो बच्चे के पिता की पहचान कैसे होगी.

Bonnie blue
X
( Image Source:  instagram-@bonnie_blue_xox )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 23 Feb 2026 3:26 PM IST

सोशल मीडिया और अडल्ट इंडस्ट्री में अपने कॉन्ट्रोवर्शियल स्टंट्स को लेकर चर्चा में रहने वाली बोनी ब्लू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई नया रिकॉर्ड या वायरल वीडियो नहीं, बल्कि उनकी प्रेग्नेंसी का दावा है. 26 साल की कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अपने प्रेग्नेंट है.

दरअसल बता दें कि यह खबर तब सामने आई है, जब कुछ समय पहले बोनी ने एक ऑनलाइन स्टंट के तहत 400 से अधिक पुरुषों के साथ संबंध बनाने का दावा किया था, वो भी बिना प्रोटेक्शन के साथ.

कैसे प्रेग्नेंसी का पता चला?

बोनी ने बताया कि छुट्टियों के दौरान उन्हें लगातार उल्टी, तेज सिरदर्द और अजीब तरह की फूड क्रेविंग्स हो रही थीं. पहले उन्होंने इसे सामान्य थकान समझा, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने प्रेग्नेंसी टेस्ट लेने का फैसला किया. अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए वीडियो में वह बाथटब में आराम करते हुए टेस्ट करने की बात कहती नजर आईं. कुछ मिनट बाद उन्होंने कैमरे पर टेस्ट दिखाते हुए दावा किया कि रिजल्ट पॉजिटिव है.

प्रेग्नेंसी को लेकर क्या हैं बोनी के ख्याल?

बोनी ने यह भी कहा कि पॉजिटिव रिजल्ट मिलने के बाद वह आगे के प्रोसेस को लेकर कंफ्यूज थीं और सलाह लेने के लिए एआई टूल्स तक का सहारा लिया. उन्होंने पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर वह कभी प्रेग्नेंट होती हैं, तो संबंधित लोगों को जरूर बताएंगी.

कैसे करेंगी फादर की पहचान?

अपने सेक्स मैराथन के बाद बोनी ने यूएस वीकली को बताया कि प्रेग्नेंसी की संभावना किसी और दिन की समस्या है, लेकिन उसने सभी पार्टिसिपेंट्स से DNA सैंपल इकट्ठा किए, जिससे वह बच्चे के पिता की पहचान कर पाएंगी.

कौन है बोनी ब्लू?

बोनी ब्लू एक अडल्ट स्टार हैं. इससे पहले भी वह 12 घंटे में 1,000 से ज्यादा पुरुषों के साथ सोने का दावा कर चुकी हैं, जिसके चलते उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. कई लोगों ने उन पर युवा पुरुषों को इस तरह के प्रोजेक्ट्स में शामिल करने को लेकर सवाल उठाए हैं. अब सबकी नजर इस बात पर है कि वह आगे क्या कदम उठाती हैं और यह खबर उनकी पब्लिक इमेज पर क्या असर डालती है. फिलहाल, उनके इस दावे ने सोशल मीडिया पर हलचल जरूर मचा दी है.

वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख