Begin typing your search...

सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर ब्लैकमेल! सैकड़ों बच्चों का शोषण करने वाले बांग्लादेशी को FBI ने किया गिरफ्तार, मलेशिया से लाया अमेरिका

अमेरिका में ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन के बड़े मामले में बांग्लादेशी नागरिक ज़ोबैदुल अमीन को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी सोशल मीडिया के जरिए नाबालिगों को दोस्ती के जाल में फंसाकर उनसे अश्लील फोटो-वीडियो बनवाता था. FBI ने उसे मलेशिया से पकड़कर अमेरिका लाया है. उस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी, साइबर स्टॉकिंग और धोखाधड़ी समेत कई गंभीर आरोप लगे हैं. दोष साबित होने पर उसे उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.

FBI arrested Bangladeshi man in child exploitation case
X

मलेशिया में छिपा था सैकड़ों बच्चों के शोषण का आरोपी,  FBI ने दबोचा  

( Image Source:  Sora_ AI )

Bangladeshi man arrested in child exploitation case: अमेरिका में सैकड़ों नाबालिग बच्चों का ऑनलाइन यौन शोषण करने के आरोप में एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है. अमेरिकी जांच एजेंसी Federal Bureau of Investigation (FBI) ने आरोपी को मलेशिया से पकड़कर अमेरिका लाया है. इस मामले को अमेरिका में सामने आए सबसे बड़े ऑनलाइन सेक्सटॉर्शन मामलों में से एक माना जा रहा है.

अमेरिकी न्याय विभाग यानी United States Department of Justice के अनुसार 28 वर्षीय ज़ोबैदुल अमीन (Zobaidul Amin) को अलास्का के Anchorage स्थित अदालत में पेश किया जाएगा. उसके खिलाफ साल 2022 में ही अमेरिका में मामला दर्ज किया गया था.

अब तक क्या-क्या हुआ?

  • जांच में सामने आया है कि आरोपी इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर नाबालिग बच्चों को फंसाता था. वह पहले उनसे दोस्ती करता था और धीरे-धीरे भरोसा जीत लेता था. इसके बाद वह बच्चों पर दबाव बनाकर उनसे अश्लील फोटो और वीडियो बनवाता था.
  • अधिकारियों का कहना है कि आरोपी ने दुनिया के कई देशों के बच्चों को इस तरह निशाना बनाया. यही वजह है कि इस केस को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बड़ा ऑनलाइन यौन शोषण मामला माना जा रहा है.
  • जांच में यह भी पता चला कि ज़ोबैदुल अमीन पिछले कुछ वर्षों से Malaysia में रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रहा था. साल 2022 में मलेशिया में उसके खिलाफ चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 13 केस दर्ज किए गए थे. इसके बाद से अमेरिकी एजेंसियां और मलेशियाई पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रही थीं.
  • आखिरकार 4 मार्च 2026 को FBI ने आरोपी को मलेशिया से हिरासत में लेकर अमेरिका पहुंचाया, जहां अब उसके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा.
  • अमेरिका की अटॉर्नी जनरल Pamela Bondi ने कहा कि यह गिरफ्तारी इस बात का संदेश है कि बच्चों के साथ अपराध करने वाले लोग चाहे दुनिया के किसी भी कोने में क्यों न छिपे हों, कानून से बच नहीं सकते।
  • आरोपी पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने और फैलाने की साजिश, साइबर स्टॉकिंग, पहचान चोरी और वायर फ्रॉड जैसे कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. अगर अदालत में आरोप साबित हो जाते हैं तो उसे 20 साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है.
  • इस पूरे मामले की जांच Federal Bureau of Investigation की चाइल्ड एक्सप्लॉइटेशन टास्क फोर्स और United States Department of Justice की टीम कर रही है, जिसमें अमेरिका और मलेशिया की कई एजेंसियां शामिल हैं.
वर्ल्‍ड न्‍यूज
अगला लेख