22 साल की उम्र में IPS काम्या मिश्रा कैसे बनी थीं बिहार की सिंघम?
हेमा पंत
February 16, 2026
Credit : instagram-@kamyaa_misra
कौन है काम्या मिश्रा?
काम्या मिश्रा ने सिर्फ 22 साल की उम्र में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ली थी, जो अपने आप में बड़ी अचीवमेंट मानी जाती है. इतनी कम उम्र में IPS बनकर उन्होंने अलग पहचान बनाई.
Credit : instagram-@kamyaa_misra
दिल्ली यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई
काम्या ने Delhi University के प्रतिष्ठित Lady Shri Ram College से ग्रेजुएशन किया. अपनी स्टूडेंट लाइफ में वह ज्यादातर ध्यान पढ़ाई पर ही लगाती थीं.
Credit : instagram-@kamyaa_misra
हिमाचल से बिहार कैडर तक का सफर
शुरुआत में उन्हें हिमाचल कैडर मिला था, लेकिन बाद में उनका ट्रांसफर बिहार कैडर में हो गया, जहां उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं.
Credit : instagram-@kamyaa_misra
‘लेडी सिंघम’ का मिला टैग
कड़े फैसलों और अपराध मामलों में सक्रिय कार्रवाई के चलते काम्या की इमेज एक सख्त पुलिस अधिकारी की बनी. इसलिए उन्हें लेडी सिंघम का टैग मिला.
Credit : instagram-@kamyaa_misra
चर्चित केस से मिली पहचान
पूर्व मंत्री Mukesh Sahani से जुड़े परिवार के एक हाई-प्रोफाइल मामले में उनकी भूमिका के बाद वह खासतौर पर सुर्खियों में आईं.
Credit : instagram-@kamyaa_misra
अचानक दिया इस्तीफा
अगस्त 2024 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया था और लंबे समय तक छुट्टी पर रहीं. मीडिया से बातचीत में उन्होंने नौकरी छोड़ने की वजह निजी और पारिवारिक बताई.
Credit : instagram-@kamyaa_misra
IPS अधिकारी से की शादी
काम्या मिश्रा ने 2021 में आईपीएस अधिकारी Avdhesh Saroj से जयपुर में शादी की. अवधेश 2022 बैच के बिहार कैडर के ऑफिसर हैं.