February 6, 2026
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले में जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. अब वह भी पीएम जैसी गाड़ी में सवारी करेंगे.
मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एडवांस तकनीक वाली रेंज रोवर काफिल में शामिल की जाएगी.
अब तक सीएम इलेक्ट्रिक देसी गाड़ियों में जाते थे, लेकिन यह पहला मौका होगा जब काफिले में प्रीमियम सेफ्टी एसयूवी दिखाई देगी.
रेंज रोवर में मल्टी-लेयर आर्मर, बुलेट रेजिस्टेंट ग्लास और धमाकों से सेफ्टी की स्पेशल स्ट्रक्चर होते हैं.
इस गाड़ी में सैटेलाइट सपोर्ट, सिक्योर कम्यूनिकेशन और इमरजेंसी कंडीशन में तुरंत कॉन्टैक्ट की सर्विस उपलब्ध होती है.
हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान रेंज रोवर में बैठे नजर आए थे.