दिल्ली में यहां मिल जाएंगे शादी के लिए Isha Ambani जैसे ज्वेलरी
हेमा पंत
February 5, 2026
Credit : thevishuvibes
ईशा की ज्वेलरी हर दुल्हन का ख्वाब
ईशा अंबानी का ज्वेलरी कलेक्शन यकीनन लाजवाब है. इसलिए हर दुल्हन चाहती है कि वह अपनी शादी या वेडिंग फंक्शन में उनकी तरह ही ज्वेलरी पहनें.
Credit : instagram-@sabyasachidelhi
दिल्ली से खरीदें
हालांकि, ज्यादातर दुल्हनें यह सोचती हैं कि भला इतनी महंगी ज्वेलरी वह कैसे खरीदेंगी? लेकिन ऐसा नहीं है. आप दिल्ली के मार्केट्स से किफायती दाम में ईशा अंबानी इंस्पायर्ड ज्वेलरी ले सकती हैं.
Credit : instagram-@khushmag
मल्टी लेयर ज्वेलरी
आजकल इस तरह की ज्वेलरी ट्रेंड में है. आपको दिल्ली के सदर बाजार में हुबहू इस डिजाइन का सेट तकरीबन 5-7 हजार में मिल जाएगा.
Credit : instagram-@afashionistasdiaries
कुंदन ज्वेलरी सेट
कुंदन ज्वेलरी कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती है. आपको ईशा अंबानी जैसे कुंदन ज्वेलरी सेट में कई रंग से लेकर पैर्टन मिल जाएंगे. बस इसके लिए आपको लाजपत नगर जाना होगा.
Credit : instagram-@obsessive_fashion_disorder
पर्ल ज्वेलरी
अगर आप अपनी शादी में कुछ हटके करना चाहते हैं, तो आपको ईशा अंबानी का यह पर्ल ज्वेलरी डिजाइन ट्राई करना चाहिए. दिल्ली के नोएडा सेक्टर 18 की अट्टा मार्केट में आपको यह डिजाइन मिल जाएगा.
Credit : instagram-@the_knot_wedding
कलरफुल ज्वेलरी
शायद ही इससे पहले इस तरह की ज्वेलरी किसी ने पहनी हो. ईशा अंबानी का यह कलरफुल सेट काफी यूनीक है. इस तरह की ज्वेलरी आपको कमला नगर मार्केट में मिल जाएगी.