February 5, 2026
अगर बच्चा अचानक किसी फॉरन सेलिब्रिटी जैसा हेयरस्टाइल, ड्रेसिंग या मेकअप अपनाने लगे और उसी पहचान में जीने लगे, तो यह साइन हो सकता है कि वह अपनी असल पहचान से दूर जा रहा है.
बात-बात पर कोरियन, जापानी या किसी अन्य कल्चर का जिक्र करना, अपने क्लचर को कमतर बताना और उसी लाइफस्टाइल को परफेक्ट मानने लगे, तो समझ जाएं दिक्कत है.
अगर आपको अपने बच्चे लगातार ड्रामा, फैन पेज और फैंटेसी कंटेंट देखते, देर रात तक ऑनलाइन नजर आते हैं, तो उन्हें तुरंत डांटें.
परिवार, दोस्तों और पढ़ाई से दूरी बनाकर केवल मोबाइल या लैपटॉप में खोए रहते हुए बच्चों को तुरंत रोकें.
अगर बच्चा किसी फॉरन स्टार या काल्पनिक किरदार से जुड़ी इमोशनल बातें करे, उनसे शादी या रिश्ता के लिए कहें, तो यह साइन हैं कि वह फैंटसी के जाल में फंस गए हैं.
जब उनकी पसंद की चीजों पर सवाल उठाया जाए तो गुस्सा करना, बहस करना या उदास हो जाना इस बात का इशारा है कि वे इमोशनली उस फैंटेसी से जुड़ चुके हैं.
अगर बच्चे का ध्यान पढ़ाई, गोल्स और करियर से हटकर केवल एंटरटेमेंट और फैंंटेसी कंटेंट में सिमट जाए, तो आपको अपने बच्चे पर रोक लगाने की जरूरत है.