फैशन लेसन है पार्लियामेंट से Kangana Ranaut के 10 बेस्ट विंटर लुक

Credit : ANI

बेज ट्रेंच कोट

संसद के पहले दिन कंगना ने हल्के रंग की नैचुरल टुसार साड़ी पहनी, जिसमें मैजेंटा बॉर्डर और ऑरेंज ब्लाउज था. इसे उन्होंने लंबा बेज ट्रेंच कोट के साथ लेयर किया. ये लुक बहुत सिंपल, एलिगेंट और विंटर के लिए परफेक्ट था.

Credit : ANI

ट्रेंच कोट

कंगना ने ऑलिव ग्रीन साड़ी के साथ वाइट ट्रेंच कोट पहना. साड़ी की नरम लहरें और कोट की सख्त, स्ट्रक्चर्ड बनावट में जो कंट्रास्ट था, वो कमाल का लग रहा था.

Credit : ANI

फाइन-निट स्वेटर

कंगना ने कई बार हल्की हैंडलूम साड़ी के साथ फाइन-निट स्वेटर पहना, जो ब्लाउज की जगह ले रहा था. साड़ी को स्वेटर में टक करके एक फिटेड और स्मार्ट लुक बनाया.

Credit : ANI

पिंक हाउंडस्टूथ ब्लेज़र

पेस्टल कलर की मुलमुल साड़ी पर पिंक और व्हाइट चेकर्ड (हाउंडस्टूथ) ब्लेज़र. ये कलर ब्लॉकिंग वाला लुक बहुत फ्रेश और एनर्जेटिक लग रहा था.

Credit : ANI

डबल-ब्रेस्टेड जैकेट

सुनहरे बॉर्डर वाली साड़ी पर गहरे रंग की डबल-ब्रेस्टेड जैकेट. ये लुक किसी फैशन मैगज़ीन का कवर पेज लग रहा था. जैकेट ने साड़ी की सॉफ्टनेस को बैलेंस किया

Credit : ANI

लॉन्ग कोट

डीप नेवी ब्लू सिल्क साड़ी पर बॉर्डर वाली लंबी कोट. कोट के डिटेल्स ने लुक को लग्जरी टच दिया. ये बहुत ग्रेसफुल और रिच लग रहा था.

Credit : ANI

लॉन्ग ओवरकोट

रॉयल ब्लू हैंडलूम साड़ी को लंबे ओवरकोट के साथ स्टाइल किया. ये लुक ट्रेडिशनल और मॉडर्न का बेस्ट मिक्स था.

Credit : ANI

सिंपल शॉल

पिंक हैंडलूम साड़ी के साथ कंगना ने कोई स्वेटर या ओवरकोट कैरी नहीं किया. इसके साथ उन्होंने सिंपल शॉल ली.

Credit : ANI

ग्रे स्वेटर

सॉफ्ट ब्लू साड़ी पर ब्राइट ग्रे स्वेटर. ये कलर कॉम्बिनेशन बहुत सिंपल लेकिन अट्रैक्टिव था.

Credit : ANI

हिमाचली स्वेटर

हिमाचल की ट्रेडिशनल स्वेटर को कॉलर्ड ब्लाउज के ऊपर लेयर करके साड़ी के साथ पहना. ये लुक उनके हिमाचली रूट्स को दिखाता था और बहुत नेचुरल, ऑथेंटिक लग रहा था.

Credit : ANI
More Stories