अब महंगी होने वाली है थाईलैंड की यात्रा; जानें पूरी डिटेल

Credit : AI Sora

ऐलान

बैंकॉक पोस्ट की खबर के मुताबिक, एयरपोर्ट्स ऑफ थाईलैंड ने ऐलान किया है कि 20 जून 2026 से इंटरनेशनल उड़ानों से जाने वाले यात्रियों का एयरपोर्ट सर्विस चार्ज बढ़ जाएगा.

Credit : AI Sora

बढ़ोतरी

यह चार्ज 730 बाट (लगभग 2,126 रुपये) से बढ़कर 1,120 बाट (लगभग 3,264 रुपये) हो जाएगा. यानी 53% की बढ़ोतरी.

Credit : AI Sora

क्या है बदलाव?

यह बढ़ोतरी थाईलैंड के 6 बड़े एयरपोर्ट पर लागू होगी: सुवर्णभूमि (बैंकॉक), डॉन मुआंग, फुकेत, हाट याई, चियांग माई और चियांग राय. घरेलू उड़ानों का चार्ज वही पुराना 130 बाट (लगभग 380 रुपये) रहेगा, कोई बदलाव नहीं.

Credit : AI Sora

क्या होगा असर?

यह फैसला थाईलैंड के सिविल एविएशन बोर्ड ने दिसंबर 2025 में मंजूर किया था. AOT की अध्यक्ष पावीना जरियाथितिपोंग का कहना है कि यह चार्ज कुल टिकट की कीमत का बहुत छोटा हिस्सा होता है, इसलिए इससे ज्यादातर यात्रियों के फैसले पर असर नहीं पड़ेगा.

Credit : AI Sora

करोड़ो का फायदा

AOT को उम्मीद है कि इस बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 2027 में उसकी कमाई में करीब 13 अरब बाट (लगभग 3,787 करोड़ रुपये) का फायदा होगा.

Credit : AI Sora

सुवर्णभूमि एयरपोर्ट

यह अतिरिक्त पैसे एयरपोर्ट को बेहतर बनाने में लगाए जाएंगे, जैसे सुवर्णभूमि एयरपोर्ट पर नया साउथ टर्मिनल बनाना (जिसकी लागत 200 अरब बाट से ज्यादा है).

Credit : AI Sora

मजबूत होगी आर्थिक स्थिति

AOT का कहना है कि इससे उनकी कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, कर्ज कम होगा और ब्याज का बोझ घटेगा. दुनिया के 90% से ज्यादा एयरपोर्ट आने-जाने दोनों यात्रियों से चार्ज लेते हैं. लेकिन थाईलैंड सिर्फ जाने वाले यात्रियों से लेता है, इसलिए आय कम रहती है.

Credit : AI Sora

क्या होगा बुरा असर?

कुछ लोग चिंता जता रहे हैं डेमोक्रेट पार्टी के पूर्व नेता समार्ट रचपोल्सिट कहते हैं कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यात्रियों को ज्यादा पैसे देने के बदले बेहतर सुविधाएं मिलेंगी?.

Credit : AI Sora

एयरपोर्ट स्काईट्रैक्स रैंकिंग

उनके मुताबिक, यह नया चार्ज कई टॉप एयरपोर्ट से भी महंगा हो जाएगा, जबकि सुवर्णभूमि एयरपोर्ट स्काईट्रैक्स रैंकिंग में सिर्फ 39वें नंबर पर है. उन्होंने सिंगापुर के चांगी (4,660 रुपये), दोहा, टोक्यो, सियोल, हांगकांग जैसे एयरपोर्ट के चार्ज से तुलना की.

Credit : AI Sora

कितनी अच्छी सर्विस मिलेगी?

वे पूछते हैं, 'अगर यात्री इतने पैसे दे रहे हैं, तो उन्हें कितनी अच्छी सर्विस मिलेगी?. समार्ट का अनुमान है कि इससे सस्ती उड़ानों के टिकट में 7-10% तक बढ़ोतरी हो सकती है.

Credit : AI Sora

सुधार में क्या-क्या?

उनका सुझाव है कि अतिरिक्त पैसे का इस्तेमाल साफ-साफ तरीके से सुधार के लिए किया जाए, जैसे: इमिग्रेशन और सिक्योरिटी की लाइनें छोटी करना, सामान जल्दी मिलना, ज्यादा सीटें तेज और भरोसेमंद वाई-फाई, बेहतर सेल्फ-चेक-इन और बायोमेट्रिक सिस्टम

Credit : AI Sora
More Stories