Rose Day 2026: हर रंग कुछ कहता है, जानिए किसे कौन-सा गुलाब देना है सही

Credit : ANI

रेड रोज़

यह सबसे क्लासिक और पॉपुलर है. लाल गुलाब का मतलब है गहरा रोमांटिक प्यार, जुनून, चाहत और सच्ची मोहब्बत. अगर आप किसी से 'आई लव यू' कहना चाहते हैं या अपने पार्टनर को गहरा प्यार जताना चाहते हैं, तो लाल गुलाब सबसे बेस्ट चॉइस है.

Credit : Create By AI

पिंक रोज़

गुलाबी गुलाब अपनापन, केयर या तारीफ का प्रतीक है. हल्का गुलाबी कोमल प्यार या नई शुरुआत दिखाता है, जबकि गहरा गुलाबी आभार और सम्मान जताता है. अगर आप किसी को दोस्ती से प्यार की ओर ले जाना चाहते हैं या उनकी खूबसूरती की तारीफ करना चाहते हैं, तो गुलाबी गुलाब दें.

Credit : Create By AI

वाइट रोज़

सफेद गुलाब शांति, पवित्रता, सच्चाई और नई शुरुआत का संकेत देता है. यह प्योर लव, रिस्पेक्ट या शादी जैसे पवित्र रिश्तों के लिए दिया जाता है. अगर आप किसी के प्रति बहुत सम्मान और सादगी भरी भावनाएं रखते हैं, या नया रिश्ता शुरू कर रहे हैं, तो सफेद गुलाब सही रहेगा.

Credit : Create By AI

येलो रोज़

पीला गुलाब दोस्ती, खुशी, पॉजिटिव एनर्जी और अच्छी यादों का प्रतीक है. यह रोमांटिक प्यार नहीं, बल्कि प्लेटोनिक लव (दोस्ती वाला प्यार) दिखाता है. किसी अच्छे दोस्त को खुश करने, धन्यवाद कहने या ब्राइट मूड देने के लिए पीला गुलाब बढ़िया होता है.

Credit : Create By AI

ऑरेंज रोज़

नारंगी गुलाब एक्साइटमेंट, पैशन, अट्रैक्शन और नई एनर्जी का सिंबल है. यह दिखाता है कि आप किसी के प्रति बहुत अट्रैक्टिव हैं और रिश्ते में नई शुरुआत या एक्साइटमेंट चाहते हैं. अगर आप किसी को इम्प्रेस करना चाहते हैं तो ऑरेंज रोज़ चुने.

Credit : Create By AI

पर्पल-लैवेंडर रोज़

बैंगनी गुलाब अट्रैक्शन, मैजिक और प्यार में पहली नजर का प्यार दिखाता है. गहरा बैंगनी राजसी प्यार या सम्मान जताता है. अगर आप किसी को 'तुमने मुझे जादू कर दिया' कहना चाहते हैं, तो बैंगनी गुलाब बहुत खास लगेगा.

Credit : Create By AI

ब्लू रोज़

नीला गुलाब जो काफी रेयर पाया जाता है यह दिखाता है कि आपका प्यार बहुत गहरा और अनोखा है, जैसे 'तुम मेरे लिए अनमोल और अलग हो' यह काफी रेयर और स्पेशल माना जाता है.

Credit : Create By AI

ब्लैक रोज़

काला गुलाब मौत, विदाई, बदला या गहरा दर्द दिखाता है, लेकिन कुछ लोग इसे नई शुरुआत या मजबूत व्यक्तित्व के लिए भी देते हैं. ज्यादातर रोमांटिक मौके पर नहीं दिया जाता, बल्कि किसी मजबूत संदेश या अंत के लिए इस्तेमाल होता है.

Credit : Create By AI
More Stories