February 13, 2026
यह जगह है सुपरशी आइलैंड जो फिनलैंड के दक्षिणी तट के पास बाल्टिक सागर में बसा है. यह करीब 8.4 एकड़ का प्राइवेट आइलैंड है, जहां घने पेड़, शांत समुद्र और सुंदर माहौल है.
यह कोई रहस्यमयी या सरकारी जगह नहीं है, बल्कि एक खास विमेंस-स्पेशल वेलनेस रिट्रीट (wellness retreat) है. इसे शुरू किया था अमेरिकी इंटरप्रन्योर क्रिस्टिना रोथ ने, जो पहले टेक इंडस्ट्री में सीईओ रह चुकी थी.
उनका मकसद था ऐसी जगह बनाना जहां महिलाएं बिना किसी सामाजिक दबाव, लुक या व्यवहार की चिंता के पूरी तरह खुद पर फोकस कर सकें. यहां योग, मेडिटेशन, हेल्थ सेशन, मसाज और प्रकृति में आराम की सुविधा मिलती है. महिलाएं यहां बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के रिलैक्स कर सकती हैं और खुद को बेहतर महसूस कर सकती हैं।
क्रिस्टिना का मानना था कि ज्यादातर छुट्टियों में भी महिलाएं मर्दों के आसपास होने पर थोड़ा सतर्क या अलग तरह से व्यवहार करती हैं. इसलिए उन्होंने ऐसा स्पेस बनाया जहां सिर्फ महिलाएं ही हों, ताकि वे पूरी तरह कम्फर्ट और फ्री महसूस करें.
यह कोई बड़ा होटल या रिसॉर्ट नहीं है. यहां एक बार में सिर्फ 8-10 महिलाएं ही रह सकती हैं. दुनिया भर से महिलाएं यहां आती हैं, लेकिन यहां आने के लिए कोई स्टेटस या पद नहीं देखा जाता, बस खुद के स्वास्थ्य और सुकून पर ध्यान देना होता है.
चूंकि यह पूरी तरह प्राइवेट प्रॉपर्टी है, इसलिए मालिक को रूल बनाने का पूरा राइट है. यह कोई कानून नहीं है कि मर्द यहां नहीं जा सकते बस इस रिट्रीट की अपनी पॉलिसी है.