February 17, 2025
कुत्तों के साथ इंसानों की दोस्ती नई बात नहीं. इनके लिए लोग लाखों खर्च करते हैं. लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे महंगे कुत्तों के बारे में जानते हैं.
ये डॉग बहुत ही खतरनाक कुत्तों की लिस्ट में भी शामिल हैं. इनकी कीमत 25 हजार रुपये से शुरू होकर एक लाख तक जाती है.
तिब्बत मस्टिफ्फ ब्रीड का यह कुत्ता तिब्बत, चीन, नेपाल-लद्दाख में पाया जाता है. इसकी कीमत करीब 5 लाख से 25 लाख तक पहुंच जाती है.
यह शिकारी कुत्तों की एक नस्ल है और यह यूरोपियन देश माल्टा की एक प्रजाति है. यह कुत्ता बहुत लंबी छलांग लगा सकता है.
इस कुत्ते के शरीर के ज्यादातर हिस्से पर बाल होते है. यह बहुत ही खतरनाक और छोटा होता है इसकी कीमत 3 लाख से शुरू होती है.
चाउ चाउ चीनी नस्ल का कुत्ता है. यह कंधे तक करीब 20 इंच तक बड़े होते हैं और करीब 2 लाख रुपए की शुरुआती कीमत पर बिकते हैं.
लोचेन ब्रीड के कुत्ते बहुत ही चालाक किस्म के होते हैं. इनकी ट्रेनिंग और खासियत के आधार पर इनकी कीमत कई लाख तक चली जाती है.
यह उत्तर पश्चिमी साइबेरिया के कुत्तों की एक नस्ल है. ये फैमिली डॉग होते हैं और इन कुत्तों के दुनिया में बहुत खरीदार हैं.
महंगे कुत्तों की इस लिस्ट में जर्मन शेफर्ड भी शामिल हैं. जर्मन शेफर्ड की हाइट करीब 25 इंच की होती है और इनका वजन 41 किलो के करीब होता है.
यह आर्कटिक के कुत्तों की एक नस्ल है. ये आक्रामक होते हैं और करीब 30-43 किलो वजन के होते हैं. इनकी कीमत 4 लाख से शुरू होती है.
अकिता नॉर्थ जापान के पहाड़ों की बड़े कुत्तों की एक नस्ल है. यह कुत्ता देखने में बहुत खूबसूरत होता है और कुत्ते की कीमत 2 लाख से शुरू होती है.