Chaitra Navratri 2026: 9 दिनों के 9 शुभ रंग, किस दिन पहनें कौन सा रंग जानिए

Credit : AI Sora

पहला दिन- पीला रंग

देवी: मां शैलपुत्री: नवरात्रि के पहले दिन पीला रंग शुभ माना जाता है. यह रंग खुशी, ऊर्जा और सकारात्मकता का प्रतीक है. इस दिन महिलाएं पीली साड़ी या सूट पहन सकती हैं, जबकि पुरुष पीला कुर्ता पहन सकते हैं.

Credit : AI Sora

दूसरा दिन- हरा रंग

देवी ब्रह्मचारिणी: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। इस दिन हरा रंग पहनना चाहिए. हरा रंग शांति, विकास और समृद्धि का प्रतीक है.

Credit : AI Sora

तीसरा दिन- ग्रे रंग

देवी चंद्रघंटा: ग्रे रंग संतुलन और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है. मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए ग्रे रंग के ऑउटफिट पहन सकते हैं. ग्रे साड़ी के साथ सिल्वर ज्वेलरी या ग्रे कुर्ता-जैकेट कॉम्बिनेशन ट्राई कर सकते हैं.

Credit : AI Sora

चौथा दिन- नारंगी रंग

देवी कूष्मांडा: चतुर्थ नवरात्रि को मां कुष्मांडा की पूजा होती है और नारंगी रंग को शुभ माना जाता है. नारंगी रंग ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक है. ऑरेंज लहंगा या कुर्ता पहनकर आप नवरात्रि पूजा में अलग लुक पा सकते हैं.

Credit : AI Sora

पांचवां दिन- सफेद रंग

देवी स्कंदमाता: मां स्कंदमाता की पूजा के लिए सफेद रंग पहनें. सफेद रंग शांति, पवित्रता और सादगी को दर्शाता है. सफेद साड़ी या चिकनकारी सूट नवरात्रि में बेहद खूबसूरत लगता है.

Credit : AI Sora

छठा दिन- लाल रंग

देवी कात्यायनी: नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. इस दिन लाल रंग पहनना शुभ है. लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक है. लाल साड़ी, लाल लहंगा या रेड कुर्ता नवरात्रि के इस दिन सबसे लोकप्रिय फैशन है.

Credit : AI Sora

सातवां दिन- नीला रंग

देवी कालरात्रि: मां कालरात्रि की पूजा के लिए नीले रंग का श्रृंगार करें. नीला रंग आत्मविश्वास और शक्ति को दर्शाता है. रॉयल ब्लू साड़ी या कुर्ता-पायजामा इस दिन खास आकर्षण देता है.

Credit : AI Sora

आठवां दिन- गुलाबी रंग

देवी महागौरी: नवरात्रि की अष्टमी तिथि को मां महागौरी की पूजा के लिए गुलाबी रंग को चुने. गुलाबी रंग प्रेम और करुणा का प्रतीक है. पिंक सूट या साड़ी पहनकर आप नवरात्रि पूजा में बेहद सुंदर लुक पा सकते हैं.

Credit : AI Sora

नौवां दिन- बैंगनी रंग

देवी सिद्धिदात्री: नवमी तिथि पर मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. उनका प्रिय रंग बैंगनी है. बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और वैभव का प्रतीक माना जाता है. पर्पल लहंगा या साड़ी इस दिन बेहद रॉयल लुक देती है.

Credit : AI Sora
More Stories